Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Nov-2026

अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन जनकपुर पहुंची भगवान राम की नगरी अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 9.35 बजे माता सीता के जनकपुर धाम स्टेशन पहुंची। अयोध्या से सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमला एक्सप्रेस को रवाना किया था। यह ट्रेन करीब 20 घंटे के सफर में यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकी।पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।वाल्मीकि रामायण के मुताबिक राजा दशरथ जब राम बारात लेकर मिथिला में जनकपुर पहुंचे थे तब उन्हें 4 दिन लगे थे। अब यही सफर करीब 19 घंटे में पूरा होगा। जनकपुर पहुंचने पर ट्रेन में सवार यात्रियों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। सोनिया गांधी को सावरकर पर टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को वीर सावरकर पर गलत और मानहानिकारक टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस दिया गया है। यह नोटिस वीडी सावरकर के पड़पोते सत्यकी सावरकर ने भेजा है। इसमें सोनिया गांधी से उनकी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में किए दावों के तथ्य या सबूत मांगे गए हैं। वकील के मुताबिक किताब के पेज 201 और 443 पर वीर सावरकर के बारे में गलत जानकारी दी गई है। CJP नेता सौरव दास बोले- मुझे UK नहीं जाने दिया कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सोमवार को सरकार पर UK जाने से रोके जाने का आरोप लगाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके कहा कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जाना था लेकिन उन्हें इमिग्रेशन काउंटर पर ही रोक दिया गया। हालांकि आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक एक दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में पैनल चर्चा होनी थी। इसमें सौरव दास को शामिल होने के लिए बुलाया गया था। कर्नाटक में सभी स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड देना अनिवार्य कर्नाटक सरकार ने छठी से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड देना अनिवार्य कर दिया है। स्कूलों को छात्राओं के शौचालयों में पैड देने वाली मशीनें लगानी होंगी। सरकार ने स्कूलों को तीन महीने में मासिक धर्म स्वच्छता केंद्र बनाने का निर्देश दिया है। यहां अतिरिक्त कपड़े अंडरगारमेंट और इस्तेमाल किए गए पैड रखने के लिए थैलियों की व्यवस्था करनी होगी। राजस्थान में तापमान 4°C MP में भोपाल सबसे ठंडा देशभर में ठंड बढ़ रही है। राजस्थान के फतेहपुर में सोमवार को पारा 4.6°C रहा। मध्य प्रदेश में भोपाल 12.4°C के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। अगले चार दिन में पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। लखीमपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर से कम रही। अगले हफ्ते तापमान 3 से 5 डिग्री गिर सकता है। छत्तीसगढ़ में भी कोहरे के बीच अगले तीन दिन ठंड बढ़ने के आसार हैं।