प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काउंटर से खरीदा टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के एक दिन के दौरे पर पहुंचे। पीएम ने सुबह बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने काउंटर से टिकट खरीदा और CM डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया। शाम को प्रधानमंत्री ने मैसूरु में कॉसमॉस प्लेनेटोरियम का उद्घाटन किया। हैदराबाद में कांग्रेस की भारत समिट का दूसरा दिन हैदराबाद में चल रही कांग्रेस की भारत समिट का शनिवार को दूसरा दिन है। इसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे। साथ ही वे गिग वर्कर्स के प्रोग्राम में भी जाएंगे।समिट में 70 देशों के प्रतिनिधि आए हैं। इसमें वैश्विक चुनौतियों और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा हो रही है। समिट 2026 का उद्देश्य तेलंगाना में निवेश और रोजगार लाना है।साथ ही समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और IT इकोसिस्टम दिखाने का मौका देगी। न्यूड फाेटो के बदले फाइटर जेट की लोकेशन भेजी भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर ने न्यूड तस्वीरों के लालच में देश की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय राज पाकिस्तान को सौंप दिए। 5 महीने पहले गिरफ्तार इस अफसर की करतूतों का अब कोर्ट में दायर चार्जशीट से खुलासा हुआ है।इसके मुताबिक विंग कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस को लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती राजस्थान में सैन्य अभ्यास और ड्रोन यूनिट की क्षमताओं से जुड़ी जानकारी तक दे दी। युद्ध के समय सेना कहां तैनात हो सकती है इससे जुड़े दस्तावेज के पन्ने भी भेजे। उसने कहा था कि हर न्यूड फोटो के बदले वह वॉर प्लान का एक नया पेज देगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को अगस्त 2026 में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका में 4 घंटे तक फ्लाइट्स नहीं उड़ पाईं अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से ज्यादा समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं।फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सुरक्षा कारणों से देशभर के एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश दिया था। इस दौरान 8000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 15 लाख यात्री प्रभावित हुए। शुक्रवार रात उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई लेकिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इससे उत्तरी राज्यों में पारा गिर गया है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में रोहतांग शिंकुला और बारालाचा पास में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है। 3200 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेzत्रों मेंबर्फबारी के आसार हैं।