दिल्ली-NCR में आतिशबाजी से हवा खतरनाक स्तर पर दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा की क्वालिटी गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। रविवार रात लोगों ने जमकर पटाखे जलाए जिसके बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के पटपड़गंज में AQI में 418 ITO पर AQI 406 राजीव चौक पर AQI 381 और साउथ एक्सटेंशन के आसपास के क्षेत्र में AQI 360 दर्ज किया गया। देशभर में दिवाली की रात आग से 23 मौतें दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों और अन्य कारणों से लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुईं जहां दो अलग-अलग घरों में आग लगने से 13 लोगों की जान चली गई।वहीं महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में किराने की दुकान के ऊपर बने मकान में रहने वाले एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मुंबई के लोखंडवाला में आग लगने की एक अन्य घटना में भी एक व्यक्ति की जान चली गई PM मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार की तरह दिवाली के मौके पर जवानों के बीच पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर में कोबरा ऑपरेशंस बेस में CRPF जवानों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने कहा- नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है लेकिन अब दिमागी नक्सलियों से खतरा है मोदी ने दावा किया कि इन लोगों ने कई राजनीतिक संगठनों में घुसपैठ कर ली है। हमें उनकी पहचान कर खत्म करना होगा। ये लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं। शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा है। वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। आवेदन नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से किया गया है। उनके वकील ने सोमवार को लंदन में बांग्लादेश के शीर्ष राजनयिक को भी ईमेल किया है। इसमें हसीना के लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की गई है। मिस्र में दो ट्रेन टकराईं 7 की मौत 125 घायल: मिस्र में रविवार को दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इसके पहले 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। ट्रेन हादसे में करीब 125 लोग घायल हुए हैं। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा राजधानी काहिरा से करीब 76 किलोमीटर दूर गीजा प्रांत में हुआ। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे के बाद जांच के आदेश दिए हैं। मिस्र में बीते 25 साल में 9 बड़े रेल हादसे हुए हैं।