Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Nov-2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का गोकुल डेयरी चुनाव में वोट-चोरी का आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर के गोकुल दूध सहकारी चुनाव को लेकर BJP पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित पैनल की जीत के बाद BJP ने बोर्ड में बहुमत बदलने के लिए नियम बदले। राहुल ने इसे दूध उत्पादकों के वोटों की चोरी बताया।19 अक्टूबर को हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित पैनल ने 25 में से 13 सीटें जीती थीं। BJP समर्थित महायुति गठबंधन को 12 सीटें मिली थीं।महाराष्ट्र कैबिनेट ने चार सरकारी निदेशकों को वोटिंग अधिकारों के साथ नामित करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। कांग्रेस का आरोप है कि इससे चुनावी नतीजा बदल सकता है। विधायक के ऑफिस से ₹1.02 करोड़ जब्त बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यालय से पुलिस ने 1.02 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।ये ऑफिस बागी TMC विधायक शमीम अहमद का बताया जा रहा है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने राज्य का सारा राजस्व हड़प लिया था। यह तो बड़े भ्रष्टाचार का छोटा हिस्सा है।रिजिजू की राहुल को 7 नसीहतें कहा-मोदी से नफरत छोड़ें रिजिजू ने बुधवार को राहुल गांधी को सात सुझाव दिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को राहुल गांधी को सात सुझाव दिए। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि अगर राहुल इन बातों पर अमल करें तो कांग्रेस संसद में ज्यादा सीटें जीत सकती है।रिजिजू ने कहा- राहुल को BJP को दुश्मन नहीं राजनीतिक विरोधी समझना चाहिए। उन्हें BJP RSS और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति नफरत छोड़कर संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहिए। मोदी ने पवार से कहा-सुप्रिया तैयार हैं साथ देश संभालेंगे NCP-SP प्रमुख शरद पवार को बुधवार को नियमित मेडिकल जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें एक दिन पहले ही पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिली थी। पवार को खांसी और सांस लेने पर सीने में दर्द की शिकायत के बाद 2 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने पवार को अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर उनसे फोन पर बात की थी। उन्होंने पवार से कहा कि सुप्रिया अब तैयार हैं। सुप्रिया और हम मिलकर देश संभालेंगे। आप आराम कीजिए। ट्रम्प ने माना- मिडटर्म में हार की वजह ईरान जंग अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने माना है कि ईरान के साथ जंग के कारण मिडटर्म चुनाव में उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ। हालांकि उन्होंने इसका बचाव करते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए यही एक रास्ता था।