लैंडिंग के दौरान 2 हेलिकॉप्टर टकराए नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई जबकि न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकराए थे।हादसा सुबह 8:11 बजे सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर हुआ। यहां फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर उतरने की कोशिश कर रहे थे।अधिकारियों के मुताबिक फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हुई है। इसी हेलिकॉप्टर में सवार न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हुए हैं। वे भारतीय मूल के हैं। दिल्ली के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बीच की गई है।सोमवार को करीब 150 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर जुटे थे। उन्होंने वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार का ट्रांसफर रद्द कर उन्हें पुरानी पोस्टिंग पर वापस भेजने की मांग की थी। वशिष्ठ ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान मुरासु सोमवार रात करीब 1 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच इसने ओंगोल के पास तट पार किया। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान से विजयवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। तेज हवाओं से हजारों पेड़ उखड़ गए सैकड़ों बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए और नावों को नुकसान पहुंचा। जलभराव से सड़कें डूब गईं और हाईवे पर वाहन फंस गए। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने दिल्ली में किसी भी रैली धरना-प्रदर्शन मार्च की अनुमति नहीं देने की मांग पुलिस से की है। CTI बोली-कनॉट प्लेस-रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति न दें दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में CTI ने खास तौर पर कनॉट प्लेस जंतर मंतर रामलीला मैदान इंडिया गेट और राजघाट जैसे इलाकों में अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया है।CTI ने दावा किया था कि 1 नवंबर को हुई I.N.D.I.A. ब्लॉक की रैली से व्यापारियों का करीब 11 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। श्रीनगर के सांसद पार्टी और सांसदी से इस्तीफा देंगे जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेंहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) छोड़ने और लोकसभा से आज इस्तीफे का ऐलान करेंगे।यह घोषणा वे बडगाम में अपने पिता आगा सैयद मेंहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर होने वाली एक जनसभा में करेंगे। रुहुल्लाह का आरोप है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला 2024 के विधानसभा चुनाव में जनता से धारा 370 पर किए गए वादों से पीछे हट रहे हैं। त्रिपुरा में गांव वालों ने BSF जवानों पर किया हमला त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने से नाराज गांव वालों ने BSF जवानों पर हमला कर दिया। हमले में 3 जवान घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर तस्करी की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।