Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Nov-2026

शादीशुदा महिलाओं के पास कहां से आया सोना ? पूछ सकेगा आयकर विभाग देश में कई सालों से यह नियम चला आ रहा है कि अगर आयकर विभाग की छापेमारी हो तो शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम तक सोना होने पर अधिकारी उसे जब्त नहीं कर सकते।इसी नियम का फायदा उठाकर कई लोग मान लेते थे कि 500 ग्राम तक सोना रखने पर किसी को कोई जवाब नहीं देना होगा लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अब एक बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पल्ली की बेंच ने कहा- सोना जब्त न होना और उसका मालिक होना दो अलग बातें हैं। यह फैसला बिहार की एक पूर्व अफसर के मामले में आया जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप था। उन्होंने 500 ग्राम सोना होने का हवाला देकर बचने की कोशिश की थी। कोर्ट ने बताया है कि अगर किसी शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम तक सोना है तब भी उनसे यह सवाल पूछा जा सकता है कि यह सोना कहां से आया और इसे कैसे खरीदा गया है। सोनिया बोलीं- राजीव जिंदा होते तो हम नॉर्मल जिंदगी जीते राजीव जिंदा होते तो हम नॉर्मल जिंदगी जी रहे होते। लोगों ने मेरे बारे में काफी किस्से-कहानियां बनाईं लेकिन मैंने इन सब की जगह सिर्फ अपने बच्चों और काम पर ध्यान दिया।यह बातें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में कहीं। नेहरू-गांधी खानदान में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद सोनिया पहली सदस्य हैं जिन्होंने आत्मकथा लिखी है। देश के 13 राज्यों 3 UT में आज से SSR चुनाव आयोग गुरुवार से 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया 5 दिन बाद शुरू होगी। इस दौरान SIR में वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाता अपना नाम दोबारा जुड़वा सकेंगे। जम्मू-कश्मीर से लापता दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव मिले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मारवाह के जंगल में बुधवार शाम को लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो SPO के शव मिले हैं। दोनों शव गोलियों से छलनी हैं। उनके पास 60 राउंड वाली एक इंसास राइफल और 50 राउंड वाली एक 303 राइफल थी। दोनों के ही हथियार गायब हैं।