असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे असम के कामरूप जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) के इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 50 पैसेंजर घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक हादसा डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान हुआ। लोको पायलट दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए स्पीड कम नहीं कर सका। इससे ट्रेन दूसरी लाइन पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई और इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। NSG कमांडो की यूनिफॉर्म बदलेगी ब्लैक कैट कमांडो की मशहूर काली वर्दी अब बदलने जा रही है। वजह है- भयंकर गर्मी। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने अपने VIP सुरक्षा में लगे कमांडो के लिए नई ब्रीदेबल यानी सांस लेने वाली यूनिफॉर्म बनाने की सिफारिश की है। ये यूनिफॉर्म नायको कपड़े से बनेगी जिसमें नायलॉन और कॉटन होता है। यह कपड़ा हवा और नमी को आसानी से बाहर निकलने देता है। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के खिलाफ बेंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिहार और हरियाणा में जिंदा कारतूस बरामद होने की घटनाओं को RSS से जोड़कर गलत और भ्रामक जानकारी शेयर की गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस साल 19 अप्रैल को कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को 5 क्विंटल फूलों से सजाया गया। इसक यूपी के 15 शहरों में कोहरा दिल्ली में AQI 322 यूपी में दिवाली के बाद से लगातार कोहरा और धुंध बढ़ा हुआ है। बुधवार सुबह संभल हापुड़ बिजनौर शामली समेत 15 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। हरदोई 13.5°C और बरेली 14.2°C के साथ प्रदेश के सबसे ठंडे शहर रहे। मध्य प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक और करौंदी में पारा 12 डिग्री से नीचे चल रहा है।