Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Nov-2026

बिसलेरी का पानी सेफ नहीं सैंपल में खतरनाक केमिकल मिले ब्रोमेट-हाइड्रोकार्बन्स दोनों कैंसर के लिए जिम्मेदार FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ केस शुरू करने की मंजूरी दी है। कंपनी का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर सैंपल असुरक्षित मिला। फूड रेगुलेटर ने रविवार को यह जानकारी दी। यह सैंपल बिसलेरी इंटरनेशनल कैंपस से जांच के लिए लिया गया था। FSSAI के मुताबिक सैंपल में तय सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिला। इसके बाद इसे FSS एक्ट 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया।ब्रोमेट को संभावित कैंसरकारी माना जाता है इसलिए FSSAI ने इसकी बहुत कम सीमा तय की है। सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिलना मतलब पानी की ट्रीटमेंट प्रक्रिया में गड़बड़ हुई। राहुल के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर आज सुनवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले की पिछली सुनवाई 15 अक्टूबर को हुई थी। कोर्ट ने राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं को नोटिस जारी किए थे। अल-नीनो से हिमालय में भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा मजबूत अल नीनो से हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। इससे सर्दियों में नेपाल में बाढ़ भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।हिंदूकुश हिमालय विंटर आउटलुक 2026 के अनुसार नेपाल के अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी इसका असर रहेगा। यहां बारिश और ठंड ज्यादा होने का अनुमान है। बंगाल BJP विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर पश्चिम बंगाल के हिंगलगंज से BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर है। उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मेडिकल-लीगल रिपोर्ट में जहर की आशंका जताई गई है। रेखा शनिवार को अपने घर पर अचानक बीमार पड़ गई थीं। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल और फिर बशीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। राजस्थान के माउंट आबू में दूसरे दिन पारा 0°C देश में कहीं सर्दी बढ़ रही है तो कहीं बारिश और बादलों ने ठंड को रोक रखा है। राजस्थान में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 0°C दर्ज किया गया। रविवार सुबह गाड़ियों और पेड़-पौधों पर ओस जम गई। सीकर उदयपुर समेत 4 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा जबकि जयपुर में 14.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।