Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Nov-2026

संसद का शीत सत्र 15 दिसंबर के पहले संभव परिसीमन बिल ला सकती है सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से 15 दिसंबर से पहले संसद के अगले सत्र की तैयारियां पूरी करने को कहा है।उन्होंने मंत्रियों को सत्र से पहले विदेश यात्रा से बचने की सलाह भी दी है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में संसद के अगले सत्र पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक मोदी ने कहा कि सत्र 15 दिसंबर से पहले बुलाया जाना चाहिए। हालांकि इसकी तारीख और अवधि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति तय करेगी। इस दौरान स रकार परिसीमन बिल ला सकती है मोदी बोले- महिला आरक्षण बिल रोकना संविधान का अपमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान दिवस पर ब्लॉग लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा- विपक्ष के एक प्रमुख दल ने महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देिया। मोदी ने कहा- विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी ने एक बार फिर बता दिया कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति उसके मन में कितना कम सम्मान है। वह OBC आरक्षण कम करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। वंदे मातरम बजा तो खड़े हो गए मुस्लिम धर्मगुरु श्रीनगर में वक्फ दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत बजाए जाने के मामले में मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (MMU) ने आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि वंदे मातरम इस्लामिक सिद्धातों के खिलाफ है. वहीं कार्यक्रम में शामिल हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने वंदे मातरम के दौरान खड़े होने के लिए माफी मांगी है. रोहतक में गैंगवार 4 युवकों की हत्या हरियाणा के रोहतक में बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1 बजे चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चारों लोग खरावड़ गांव स्थित मिलन होटल में खाना खा रहे थे। वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई। आरोप है कि हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। मारे गए तीन युवक बाबा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं जबकि चौथे का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं था। राजस्थान-MP के 18 शहरों में शीतलहर तापमान 10°C से कम नवंबर के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश के 6 और राजस्थान के 12 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.7°C रहा जबकि मध्य प्रदेश के दमोह में 7.4°C के साथ सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान माइनस में है। वहीं यूपी बिहार दिल्ली पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह घना कोहरा रहा।