Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Nov-2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड देवभूमि ड्रग फ्री अभियान के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों ने रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 22 किलो से अधिक गांजा स्मैक नशीले इंजेक्शन गोलियां और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी कुल 3 लाख 54 हजार 200 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उत्तराखंड के रामनगर स्थित मालधन चौकी क्षेत्र के तुमड़िया डैम प्रथम में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 60 वर्षीय साइकिल सवार प्रेम सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच डॉक्टर की दुकान से दवा लेकर घर लौट रहे थे तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आकर गंभीर रूप से कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे से गांव में शोक का माहौल है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद के विशेष सत्र को महत्वपूर्ण बताते हुए विपक्ष से सकारात्मक सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में महिलाओं से जुड़े मुद्दों समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी है। ऐसे में विपक्ष को अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करना चाहिए। धामी ने पिछले दिनों संसद में विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे और शोर-शराबे पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए अराजकता का माहौल बनाया जिसे पूरे देश ने देखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विशेष सत्र में विपक्ष सकारात्मक रवैया अपनाएगा और संसदीय कार्यवाही में सहयोग करेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में स्वास्थ्य श्रम पेयजल आबकारी वन खनन और आवास समेत कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए दो साल का अनिवार्य सरकारी सेवा बॉन्ड लागू करने का निर्णय लिया गया। डिलीवरी बॉय समेत विभिन्न श्रेणियों के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए सामाजिक सुरक्षा कोष बनाया जाएगा। आबकारी विभाग में 11 नए पदों को मंजूरी मिली। इसके अलावा ग्रामीण पेयजल योजनाओं कर्मचारी नियमावलियों भवन निर्माण और लैंड चेंज दरों में कमी सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। विधानसभा सत्र के सत्रावसान को भी मंजूरी दी गई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में 11वें राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन HOMCON 2026 की शुरुआत हुई। हैनिमैन एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा 27 और 28 नवंबर को आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में नए शोध को बढ़ावा देना और आम जनता तक सस्ता एवं बेहतर इलाज पहुंचाना है। आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सम्मेलन में रिसर्च और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर चर्चा होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सम्मेलन से प्राप्त सुझावों पर राज्य सरकार काम करेगी और उन्हें अन्य राज्यों के साथ भी साझा करेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी की मोरी तहसील के पवाणी गांव में अग्निकांड प्रभावित प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रभावितों को तत्काल राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराना है। अधिकारियों को सर्दी और संभावित बर्फबारी को देखते हुए सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा छह महीने के राशन और बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने गांव में जलाशय और हेलीपैड सहित जरूरी विकास कार्य कराने की भी बात कही। देहरादून में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग की ओर से मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उत्तराखंड के उद्यमियों निर्यातकों और किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में व्यापार की संभावनाओं से जोड़ने पर चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश के स्थानीय उत्पादों का वैल्यू एडिशन कर उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से बेहतर एमएसएमई नीति बनाने में मदद मिलेगी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार करने का रोडमैप बना रही हैं। भारत का लक्ष्य 2030 तक निर्यात को 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। देहरादून में साहित्य और कला महोत्सव ‘वैली ऑफ वर्ड्स – दशम 2026’ के दसवें संस्करण का आगाज़ हो गया है। तीन दिवसीय महोत्सव में साहित्यिक चर्चाओं पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव के दस वर्ष पूरे होने पर आयोजकों और फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. संजीव चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मंच लेखकों इतिहासकारों और कलाकारों को संवाद का अवसर प्रदान कर रहा है। वहीं डॉ. संजीव चोपड़ा ने इसे दो हिमालयी क्षेत्रों का संगम बताया। उन्होंने कहा कि महोत्सव पूरी तरह निशुल्क है और इसमें छात्रों की भी अच्छी भागीदारी है।