Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
23-Nov-2026

1. दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में चले लात-घूंसे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद कॉन्सर्ट विवादों में घिर गया है। 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित शो के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें दर्शकों के बीच जमकर मारपीट और एक व्यक्ति को कथित तौर पर ई-सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। इन घटनाओं के बाद कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि मारपीट की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 2. एक्टिंग क्लास में झाड़ू लगाते हुए रोने लगी थीं दीपिका पादुकोण अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू करने से पहले दीपिका ने उनके एक्टिंग स्कूल में तीन महीने का कोर्स किया था। इस दौरान एक क्लास में उन्हें घर में झाड़ू लगाने वाली मेड का किरदार निभाने को कहा गया। अनुपम खेर के मुताबिक बार-बार रीटेक होने और सही तरीके से सीन नहीं कर पाने के कारण दीपिका परेशान हो गई थीं और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। 3. कॉफी विद करण पर स्क्रिप्टेड होने का आरोप शनाया कपूर की तस्वीर वायरल फिल्ममेकर करण जौहर का चर्चित चैट शो कॉफी विद करण एक बार फिर चर्चा में है। शो के छठे एपिसोड में अभिनेत्री शनाया कपूर मेहमान बनकर पहुंचीं थीं। इस दौरान उनकी वैनिटी टेबल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में टेबल पर रैपिड फायर शनाया कपूर लिखा एक कागज दिखाई दे रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स शो को स्क्रिप्टेड बताते हुए सवाल उठा रहे हैं। हालांकि तस्वीर में कागज पर लिखी बाकी जानकारी स्पष्ट नहीं है इसलिए इसे शो की स्क्रिप्ट होने की पुष्टि नहीं हुई है। 4. संगरूर के वकील ने अमिताभ बच्चन को भेजा लीगल नोटिस बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन कानूनी विवाद में घिर गए हैं। पंजाब के संगरूर के एक वकील ने उन्हें और सोनी टीवी को लीगल नोटिस भेजा है। वकील का आरोप है कि कौन बनेगा करोड़पति शो में पंजाब को लेकर ऐसा सवाल पूछा गया जिससे राज्य की छवि खराब होती है। उन्होंने इस सवाल से जुड़े वीडियो को हटाने और बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। वकील का कहना है कि यह सामान्य ज्ञान का कार्यक्रम है और इसमें ऐसे सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए। अब इस मामले में अमिताभ बच्चन और चैनल की प्रतिक्रिया का इंतजार है। 5. सपना चौधरी ने किया तलाक का ऐलान बोलीं रिश्ता चलना ही नहीं था हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक लेने की बात कही है। एक पॉडकास्ट में सपना ने बताया कि उन्होंने तलाक का केस फाइल कर दिया है हालांकि अभी कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते को बचाना चाहती थीं लेकिन शायद यह उनकी अपनी जिद थी और हकीकत में यह रिश्ता चलना ही नहीं था। बातचीत के दौरान सपना ने दूसरी शादी और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर भी अपनी बात रखी। सपना और वीर साहू की शादी 24 जनवरी 2020 को हुई थी और उनके दो बेटे हैं। 6. बिग बॉस में शाहरुख खान और करण जौहर को कंटेस्टेंट बनाना चाहते थे मेकर्स रियलिटी शो बिग बॉस के शुरुआती दिनों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। शो के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट और टैलेंट मैनेजर आनंद चव्हाण ने बताया कि साल 2006 में पहले सीजन के लिए शाहरुख खान और करण जौहर जैसे बड़े सितारों को कंटेस्टेंट बनाने के लिए अप्रोच किया गया था। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उस समय शो के लिए होस्ट भी तय नहीं था और मेकर्स का पूरा ध्यान बड़े चेहरों को बिग बॉस के घर में लाने पर था। आज यह शो भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शोज में शामिल है और इसका 20वां सीजन प्रसारित हो रहा है।