चेतावनी- वॉट्सएप वेब पर संवेदनशील काम करना खतरनाक सरकार बोली- लॉगआउट जरूर करें सरकार ने वॉट्सएप के वेबसाइट पर इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। गृहमंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने कहा है कि अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप खुला छोड़ देते हैं तो उससे डेटा लीक हो सकता है।साइबर क्राइम यूनिट ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि वेब पर वॉट्सएप को साइबर ठग हैक कर पूरे अकाउंट पर कब्जा कर सकते हैं।सरकार ने लोगों से कहा कि वे वॉट्सएप के वेब वर्जन पर ऑफिस सरकारी संवेदनशील सूचनाओं और पैसों से जुड़े जरूरी काम न करें।हर बार काम खत्म होने के बाद अकाउंट को लॉग-आउट जरूर करें और साइबर कैफे जैसी जगहों पर इसके इस्तेमाल से बचें। बैंक फ्रॉड रोकने के लिए RBI स्टॉप स्विच फीचर लाएगा आपके बैंक खाते को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक नए सुरक्षा नियम ला रहा है। इसके तहत बैंक के एप में स्टॉप स्विच नाम का एक इमरजेंसी बटन मिलेगा। खाता हैक होने का शक होने पर आप एक क्लिक से पैसे निकलना तुरंत रोक सकेंगे। इसके अलावा आप खुद यह तय कर सकेंगे कि दिनभर में कितना पैसा ट्रांसफर हो और बड़े पेमेंट के लिए घर के किसी भरोसेमंद सदस्य की मंजूरी भी अनिवार्य कर सकेंगे। RBI ने इन नियमों पर 14 दिसंबर 2026 तक सुझाव मांगे हैं जिन्हें 1 जुलाई 2027 से लागू किया जा सकता है। टोल प्लाजा पार करते ही गाड़ी का इंश्योरेंस चेक होगा अब हाईवे के टोल प्लाजा से गुजरते ही आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस की जांच हो जाएगी। सरकार एक ऐसे नए सिस्टम का ट्रायल कर रही है जो टोल पार करते ही आपकी गाड़ी का नंबर चेक करेगा।अगर गाड़ी का थर्ड-पार्टी बीमा खत्म हो चुका है तो आपके मोबाइल पर तुरंत रीन्यूअल का अलर्ट SMS आ जाएगा। अभी इसका टेस्ट दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा (UER-II) पर चल रहा है और सफल होने पर इसे देशभर के टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा। ट्रम्प ने सिंगापुर की मेगास्पीड को ब्लैकलिस्ट किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सरकार ने सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड को ट्रेड ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। कंपनी पर एनवीडिया के एडवांस AI चिप्स की तस्करी कर उन्हें चीन भेजने का आरोप है। इस बीच एनवीडिया के CEO पद पर जेन्सन हुआंग की वापसी के बावजूद अमेरिकी सांसदों ने साफ किया है कि कंपनी से जुड़े मामले की जांच जारी रहेगी। दिसंबर के आखिरी-तक UPI से निकल सकेगा PF का पैसा एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) दिसंबर के आखिरी तक UPI के जरिए प्रोविडेंट फंड (PF) निकालने की सुविधा शुरू कर सकता है। द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस सर्विस के सभी ट्रायल पूरे हो चुके हैं और इस दौरान आई सभी तकनीकी खामियों को भी ठीक कर लिया गया है।