एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-चीन के बीच आज मैच मध्य प्रदेश वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को भारतीय महिला हॉकी टीम के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती होगी। मेजबान भारत का मुकाबला शाम 7 बजे चीन से होगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट की मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। भारत ने अब तक खेले तीनों मुकाबले जीतकर 9 अंक हासिल किए हैं और अंक तालिका में पहले स्थान पर है। वहीं चीन एक जीत एक ड्रॉ और एक हार के साथ 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह से ही स्नान और दान-पुण्य का सिलसिला शुरू हो गया। उज्जैन में क्षिप्रा नदी के रामघाट नरसिंह घाट और दत्त अखाड़ा घाट पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान किया। शाम को रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर बड़ी संख्या में लोग दीपदान करेंगे।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। नदी में बचाव दल के साथ एसडीईआरएफ और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। गन्ने के रेट पर अड़े किसान भोपाल में डेरा डाला गन्ने का भाव 600 रुपए क्विंटल करने और साथ में बोनस देने की मांग पर अड़े किसानों ने भोपाल में डेरा डाल दिया है। वे होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर प्रदर्शन कर रहे हैं। रात उनकी खुले आसमान के नीचे बीती। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि मंगलवार दोपहर 2 बजे तक यदि फैसला नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे। शादी से लौट रहे हिस्ट्रीशीटर को गोलियों से भूना मुरैना में 23 नवंबर की रात शादी समारोह से लौट रहे 35 वर्षीय युवक कृष्णा गुर्जर (हिस्ट्रीशीटर) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने 9 नामजद सहित 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी भानु गुर्जर और श्यामवीर शातिर अपराधी हैं जो इससे पहले पुलिस जवान और ग्रामीणों पर भी फायरिंग की वारदातों में शामिल रह चुके हैं। 14 शहरों में पारा 15°C से कम मध्य प्रदेश में बारिश-बादलों वाला मौसम खत्म हो गया है। अब तेज ठंड का दौर शुरू होगा। अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। ग्वालियर-चंबल उज्जैन रीवा और सागर संभाग के शहरों में ज्यादा ठंड रहेगी। मौसम विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार- चक्रवात अकवान और ट्रफ की वजह से पूर्वी हिस्से में पिछले 4 दिन से बारिश हो रही थी। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार को मौसम साफ रहा। हालांकि बैतूल समेत कई शहरों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा।