₹1700 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण ने रिलीज के 19वें दिन 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 1704.65 करोड़ रुपए हो गई। इसने भारत में अब तक 955.45 करोड़ रुपए का नेट और 1141.65 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं विदेशों में फिल्म ने 563 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म अब भारत में 1000 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन से सिर्फ 44.55 करोड़ रुपए दूर है। अमिताभ बच्चन का पंजाब की बदनामी से जुड़ा वीडियो फर्जी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पंजाब की बदनामी से जुड़ा सवाल पूछने वाला अमिताभ का वीडियो फर्जी निकला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस भेजा गया था।इस क्लिप में कथित तौर पर पंजाब के पुलिस थानों में बम धमाकों से जुड़ा सवाल दिखाया गया था। हालांकि जांच में यह वीडियो AI से तैयार किया हुआ पाया गया है।असल में यह अक्टूबर 2022 के केबीसी सीजन-14 के एपिसोड-58 की एडिटेड क्लिप है जिसमें पंजाब से जुड़ा यह सवाल कभी पूछा ही नहीं गया था। मुझे बुर्का पहनने से रोकोगे तो तीन बुर्के पहन लूंगी दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने हाल ही में उषा काकड़े के पॉडकास्ट में बुर्का हिजाब धर्म और कलाकारों के राजनीति में आने जैसे मुद्दों पर बात की है।शबाना ने कहा कि वे खुद धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करतीं लेकिन सांस्कृतिक रूप से खुद को मुस्लिम मानती हैं। बुर्का विवाद पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इसे नहीं पहनतीं लेकिन अगर कोई उन्हें इसे पहनने से रोकेगा तो वे विरोध में तीन बुर्के एक साथ पहन लेंगी। रामायण के मेकर बोले- हनुमान भारत के आयरन मैन जैसे फिल्म रामायण के मेकर नमित मल्होत्रा ने भगवान हनुमान को भारत का आयरन मैन बताया है। नमित मल्होत्रा ने गल्ड डर्बी को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।दो हिस्सों में बन रही इस फिल्म के क्रेडिट सीन में सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में झलक दिखाई गई है। वहीं डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि इस भूमिका के लिए सनी देओल को क्यों चुना गया। इसके साथ ही सीक्वल की 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी होने की जानकारी भी सामने आई है।