उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा ने भी महिलाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। महिला मोर्चा अब प्रदेशभर में रूम मीटिंग यानी कमरा बैठकों का आयोजन करेगा। इन बैठकों के जरिए पार्टी की पदाधिकारी सीधे महिलाओं के बीच पहुंचकर संवाद करेंगी और उन्हें भाजपा की नीतियों के साथ-साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट ने बताया कि संगठन की ओर से मोर्चों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर रूम बैठकें आयोजित करेंगी। इन बैठकों में महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं से जुड़े पर्चे भी वितरित किए जाएंगे। रुड़की के मंगलौर में आज स्वास्थ्य विभाग अधिकारी डॉ रमेश कुँवर ने कई अस्पतालों पर पहुँच कर कार्यवाही की जिसमे अधिकतर हॉस्पिटल में डॉक्टर नही मिले जिनके नाम उन्होंने लिखे हुए थे वही ए सी एम ओ ने कई अस्पतालों की ओ टी भी सील की और अस्पतालों के संचालकों को अल्टीमेटम भी दिया l सी एम ओ कुँवर के मुताबिक बताया कि बहुत से डॉक्टर के नाम कई ऐसे अस्पतालों पर लिखे रहते है जो उनके हॉस्पिटल से काफी दूरी पर रहते है इसको लेकर भी कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी l कुमाऊं क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (SEIAA) ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंज़ूरी दे दी है। करीब 375.33 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस विस्तार के तहत एयरपोर्ट का रनवे 1372 मीटर से बढ़ाकर 3000 मीटर किया जाएगा जिससे यहां बड़े विमानों की लैंडिंग संभव हो सकेगी। इसके साथ ही नए टर्मिनल भवन का भी निर्माण होगा जिससे सालाना 10.1 लाख यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी। इस परियोजना की खास बात यह है कि इसमें किसी भी परिवार को विस्थापित नहीं किया जाएगा। इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड के वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में देहरादून चिड़ियाघर के नए बाड़े का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राज्य में पहली बार लाए गए सफेद बाघ तेजस को पर्यटकों के दीदार के लिए बाड़े में छोड़ा गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि देहरादून जू में हर साल करीब 8.5 लाख पर्यटक आते हैं जिससे 7 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है। सफेद बाघ के आने से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने स्कूली बच्चों के बाद अब कॉलेज के छात्रों के लिए भी चिड़ियाघर में निशुल्क प्रवेश की बड़ी घोषणा की ताकि वे इकोसिस्टम और वन्यजीव संरक्षण को करीब से समझ सकें। शिक्षा नगरी रुड़की में देह व्यापार के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने तीन महिलाओं और एक होमगार्ड जवान को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बस स्टैंड से शताब्दी द्वार तक संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से जारी हैं। आरोप है कि कुछ ई-रिक्शा चालक भी ग्राहकों को महिलाओं तक पहुंचाने और होटलों में ठिकाना दिलाने में मदद करते हैं। पुलिस ने सभी को कोतवाली लाकर पूछताछ की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय लोगों ने पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। देहरादून में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने 18 नवंबर 2026 को अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उत्तराखंड शासन का आभार जताते हुए जनपद के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। डॉ. सैनी ने ग्रामीण विकास महिला सशक्तिकरण स्वरोजगार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके साथ ही विकास कार्यों की गुणवत्ता शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल और स्वच्छता सुविधाओं में सुधार को प्राथमिकता बताया। अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकत्रियों ने आज सचिवालय कूच किया। सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ती सचिवालय कूच को निकलीं। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें पहले ही रोक दिया गया जिसके चलते वे सभी वहीं पर धरने पर बैठ गईं। जिला महामंत्री सीटू लेखराज ने कहा कि मानदेय बढ़ाने को लेकर 1 दिसंबर का का आश्वासन दिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री के अपर सचिव से बात हुई है उन्होंने मुख्य सचिव के माध्यम से सचिव शिक्षा सचिव स्वास्थ्य लेबर सचिव के साथ मिलकर आशा वर्कर्स की अन्य मांगो पर विचार करने की बात की है। वहीं आशा स्वास्थ्य कर्मी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष शिवा दुबे ने बताया कि हमारी मानदेय बढ़ाने की मांग पर तो सरकार ने दिसंबर का आश्वासन दिया है लेकिन हमारी अन्य मांग जिसमें आशा वर्कर्स का सेवानिवृत्ति पर एक मुश्त रकम 10 लाख और पेंशन की भी मांग हमारी अभी जारी है।