Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Nov-2026

MP में सफाईकर्मियों की सैलरी 20 हजार तक बढ़ेगी CM से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म मध्यप्रदेश में सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया। इसके बाद भोपाल के कुछ इलाकों में सफाई का काम भी शुरू हो गया। नरेला विधानसभा क्षेत्र में भी सफाई शुरू कर दी गई है अनुकंपा नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलेगा मध्यप्रदेश के सभी विभागों में पदोन्नति से रिक्त हुए पदों पर अनुकंपा नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर वर्षों से लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश जारी किए हैं। विभागों को योग्यता के आधार पर पात्र आश्रितों को नियुक्ति देने के लिए कहा गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने संजीवनी क्लीनिक में 164 संविदा चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की है। जबलपुर में झुग्गी बस्ती में आग 50 झोपड़ी खाक धनतेरस की रात जबलपुर के गाजी नगर झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। रात करीब 2 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। एक के बाद एक 50 झुग्गियां इसकी चपेट में आकर खाक हो गईं।सूचना पर मौके पर पहुंचे 13 दमकल वाहन रातभर आग बुझाने में जुटे रहे। इसके बावजूद आग पूरी तरह नहीं बुझाई नहीं सकी। सुबह आग पर काबू पा लिया गया है। सरकारी आवास में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती विधायक विश्राम गृह स्थित कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के सरकारी आवास में आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवती की पहचान की जा रही है। विधायक का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी थे। उनके पहुंचने पर एक ने वर्दी पहन ली थी जबकि दूसरे ने उनके सामने ही वर्दी पहनी। विधायक की शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय ने मामले की जांच शुरू करा दी है। दिवाली के बाद जांच रिपोर्ट विधायक को सौंपी जाएगी। इस घटना के बाद विधायक विश्राम गृह की सुरक्षा व्यवस्था और केयरटेकरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। MP में दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड का असर बढ़ेगा। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री लुढ़केगा। ऐसे में कई शहरों में यह 10-11 डिग्री पर आ सकता है।बीती रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। शहडोल के कल्याणपुर व दमोह में 12.2 डिग्री शाजापुर से जुड़े गिरवर में 12.6 डिग्री उमरिया में 12.7 डिग्री भोपाल-पचमढ़ी में 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।