Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Nov-2026

अधिवक्ता रोबिन जैन और अन्य वकीलों पर हुए हमलों के मामलों में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। इसी नाराजगी के चलते जिला अधिवक्ता संघ और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में वकीलों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में इस साल भी दीपावली का त्योहार पारंपरिक उल्लास और अपनापन के साथ मनाने की तैयारी है। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के साथ मिलकर सभी प्रमुख पर्व हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं। इसी कड़ी में दीपावली के पावन अवसर पर बंदियों के लिए विशेष रूप से पूरी हलवा और सब्जी जैसे पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है साथ ही जेल परिसर में विधि-विधान से पूजन भी किया जाएगा। सुरक्षा और नियमों को ध्यान में रखते हुए जेल के भीतर पटाखों के उपयोग की अनुमति नहीं होती है लेकिन महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें मिठाई कपड़े और अन्य सामग्री वितरित की जाती है ताकि वे भी पर्व की खुशी महसूस कर सकें। जबलपुर। सिहोरा के गौरहा गांव के पास शुक्रवार सुबह सोना-चांदी के व्यापारी को निशाना बनाकर करीब 6 से 7 लाख रुपये के जेवरात लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरगी मोहल्ला निवासी व्यापारी विकास सोनी सुबह करीब 10 बजे जेवरात लेकर जा रहे थे तभी पीछे से आए कार सवार चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारकर गिरा दिया और थैला लेकर फरार हो गए। भागते समय बदमाशों की कार ने रास्ते में एक गाय को भी टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में भारी दहशत और आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की सुरागसाजी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महाकौशल चैंबर ऑफ कॉमर्स और आर्थिक परिषद से जुड़े विशेषज्ञों ने आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर वोकल फॉर लोकल का जोरदार संदेश दिया है। जय महाकौशल संस्था के संयोजक और मप्र-छत्तीसगढ़ आर्थिक परिषद के सचिव डॉ. देवेंद्र विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि इस त्योहारी सीजन में विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर केवल जबलपुर के स्थानीय उत्पादों कुम्हारों के दीयों महिला स्व-सहायता समूहों की सामग्रियों और छोटे उद्योगों की वस्तुओं को प्राथमिकता दें। आधारताल थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में देर रात बर्तन व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीपावली के चलते दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे बर्तन व्यापारी को तीन बाइकों पर सवार 5-6 बदमाशों ने घेर लिया और विवाद के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने आए कर्मचारी को भी आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया जहाँ उनका इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे जब व्यापारी अपने कर्मचारी के साथ बाइक से घर निकल रहे थे तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डिंडौरी की एक युवती को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाकर जबलपुर लाने उसका शारीरिक शोषण करने और शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में हिंदू धर्म सेना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारियों के मुताबिक डिंडौरी निवासी युवती की फेसबुक के माध्यम से राजा चौक निवासी मोहम्मद अब्दुल नामक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवक युवती को जबलपुर लाकर उसका शोषण करता रहा और जब शादी की बात आई तो उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने नमाज पढ़ने और कुरान पढ़ने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय थाने में उचित कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने हिंदू धर्म सेना से संपर्क किया जिसके बाद संगठन ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय छात्र आकाश उर्फ अक्कू लखन कुंजाम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आकाश दीपावली मनाने गांव आया था। बुधवार शाम वह दोस्तों के साथ तुर्का रोड स्थित एक खाली प्लॉट में बैठा था तभी मुख्य आरोपी प्रीतम मार्को अपने साथियों के साथ पहुंचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जबलपुर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सिहोरा विकासखंड के विभिन्न गांवों और संस्थानों का दौरा कर शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम गोसलपुर में स्वामित्व योजना की प्रगति और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कछपुरा आंगनवाड़ी में बच्चों से बातचीत कर शैक्षणिक गतिविधियां देखीं। ग्राम पोंडा में निर्माणाधीन तहसील भवन और सिहोरा के सांदीपनि विद्यालय में स्मार्ट क्लास व प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। जनपद पंचायत भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यापारियों एवं कुम्हारों को प्रोत्साहित करने की पहल की। इस दौरान उन्होंने राम बाई चाची से 151 मिट्टी के दीये खरीदे। महापौर ने इस पहल के माध्यम से लोगों से मिट्टी के दीये अपनाने और स्थानीय कारीगरों से सामान खरीदकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने का भी माध्यम है।