AQI 380 5वीं तक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता हा रहा है। शनिवार को इंडिया गेट के आसपास AQI 380 दर्ज किया गया। हवा की क्वालिटी खराब होने के चलते दिल्ली-NCR में GRAP-III लागू कर दिया गया है। पांचवी कक्षा तक के स्कूलों में ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों) में पढ़ाई कराई जाएगी। कोच्चि में SIR के खिलाफ आज CJP का मार्च कॉकरोच जनता पार्टी कोच्चि में शनिवार को मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पार्टी इसे वापस लेने की मांग कर रही है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और अभिनेता प्रकाश राज प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। प्रदर्शन मार्च शाम 4 बजे मरीन ड्राइव से शुरू होगा। राहुल गांधी के आवास पर दिवाली मिलन कार्यक्रम दिवाली से पहले शुक्रवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस नेताओं का दिवाली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें कांग्रेस नेताओं ने BJP पर शासन नागरिकता और दिल्ली के प्रदूषण को लेकर निशाना साधा। कार्यक्रम का मकसद त्योहार के माहौल में मिलना-जुलना था। लेकिन यह BJP के खिलाफ कांग्रेस के राजनीतिक हमले में बदल गया। कांग्रेस नेताओं ने BJP के देशभर में प्रदर्शनों SIR और दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सवाल उठाए। देर रात करीब 2 बजे घर पर हमला TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे उनके घर पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने X पर वीडियो शेयर कर दावा किया कि उनके जन्मदिन पर कुछ लोग हथियार लेकर घर में घुसे और पत्थर फेंके। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आतंकी मॉड्यूल की जांच का हिस्सा है।आरोप है कि इस मॉड्यूल के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर अलगाववादी विचारधारा और प्रचार को बढ़ावा दिया जा रहा था। व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार:पुलिस का दावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में सोचने वाले वेनेजुएला के युवक को गुरुवार रात व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार किया गया। वह चोरी की कार में था। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक उसके पास से तीन बंदूकें और कई कारतूस मिले हैं।