सीएम का अफसरों पर कटाक्ष; कहा-रील नहीं रियल समस्याएं सुलझाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए प्रशिक्षु डीएसपी को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के बजाय वास्तविक समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की नसीहत दी।मंगलवार को भौंरी पुलिस अकादमी में 48 प्रशिक्षु डीएसपी की पासिंग आउट परेड में उन्होंने कहा- रील बनाने से ज्यादा रियल प्रॉब्लम सुलझाने में आपकी हर क्षण की कीमत होनी चाहिए। पुलिस अधिकारी ऐसे बनें जिनका सम्मान सभी वर्गों में समान रूप से हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया का दौर है लेकिन पुलिस के सामने सोशल मीडिया से ज्यादा सोशल इश्यूज हैं। अधिकारियों को लोकप्रियता के बजाय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। खासकर महिलाओं गरीबों बच्चों और कमजोर वर्गों की मदद के लिए देवदूत की तरह काम करें। कांग्रेस बोली-हरदीप पुरी के शपथपत्र में 100 से ज्यादा गलतियां मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं।कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने दावा किया कि पुरी के शपथपत्र में 100 से ज्यादा गलतियां हैं। इसमें पत्नी का नाम नहीं लिखा गया और संपत्ति का ब्योरा भारतीय रुपए के बजाय अमेरिकी डॉलर और स्विस फ्रैंक में दिया गया है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन छोटी-सी कमी के कारण निरस्त कर दिया गया तो केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के नामांकन में इतनी खामियां होने के बावजूद उन्हें जवाब देने का मौका क्यों दिया जा रहा है ? यादव महासभा बोली- धीरेंद्र शास्त्री की कथाओं पर रोक लगे शिवपुरी में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान दो अलग-अलग मांगें रखी गईं। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथाओं पर रोक और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोर्ट रोड के ठेला व्यापारियों ने दीपावली तक दुकान लगाने की अनुमति मांगी।महासभा ने ज्ञापन में कहा कि हाल ही में करेरा में आयोजित कथा के दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। महासभा ने इसे भगवान श्रीकृष्ण और उनके अनुयायियों का अपमान बताया। जहां 100% रजिस्ट्री वहां गांव में दिवाली मनाएंगे मंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को स्वामित्व योजना के उन गांवों में जाकर दिवाली और गोवर्धन पूजा उत्सव मनाने के निर्देश दिए हैं जहां आबादी भूमि पर काबिज हितग्राहियों की 100% रजिस्ट्री हो चुकी है। मंत्रियों को स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी खुशी में शामिल होने और योजना के फायदे बताने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में बताया कि योजना में रजिस्ट्री का आंकड़ा 50 लाख से बढ़कर 60 लाख तक पहुंच सकता है। सरकार मुफ्त रजिस्ट्री के लिए करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। टीचर ने गर्ल्स कॉलेज ग्रुप में भेजे 6 अश्लील VIDEO सीधी के कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के GDC सीधी UG बैच-2025 व्हाट्सएप ग्रुप में स्पोर्ट्स टीचर उमेश पाठक ने 6 अश्लील वीडियो भेजे। साथ में मैसेज लिखा- इस वीडियो को खोलकर देखें। भ्रष्ट नेता पकड़े गए। इसके बाद टीचर ने मोबाइल बंद कर लिया। जानकारी के मुताबिक मामला 31 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे का है। वीडियो देखने के बाद छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र सोनी से शिकायत की। उन्होंने ग्रुप से वीडियो हटाने के लिए कहा लेकिन करीब 4 घंटे तक वीडियो नहीं हटाए गए। सरकारी जमीन आपस में बेची 13 पर FIR रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज नगर के वार्ड क्रमांक 4 में सरकारी जमीन से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। 7 पंजीकृत विक्रय पत्रों में कथित फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में पुलिस ने 13 नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सोमवार देर शाम भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। FIR दर्ज होने के बाद भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता बच्चन सिंह लोधी ने 7 दिन से जारी अनिश्चितकालीन धरना खत्म किया।