Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-Nov-2026

​आज भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में सीहोर के वसुंधरा विशेष विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों से बने सुंदर उत्पादों का स्टॉल लगाया। इस दौरान बच्चों ने भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी को दीपावली के विशेष दीप भेंट किए। वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने खुद पैसे देकर दीये खरीदे और बच्चों का हौसला बढ़ाया। यह पहला मौका था जब किसी मंत्री ने इस तरह स्टॉल से सामान की पूरी कीमत चुकाई हो। ​वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि यह संस्था दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई और थेरेपी के साथ वोकेशनल ट्रेनिंग भी देती है। इससे बच्चे दीये और मूर्तियां बनाने जैसे काम सीखकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यह पहल साबित करती है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर विशेष बच्चे शिक्षा के साथ रोजगार के क्षेत्र में भी पीछे नहीं हैं।