Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Nov-2026

कर्मचारियों का फूटा आक्रोश तीन माह से वेतन नहीं बंद हुए जल प्रदाय प्लांट शराबबंदी के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार बम निरोधक दस्ता ने द्वारा की गई सघन चेकिंग तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे जल प्रदाय योजनाओं के कर्मचारियों की नाराजगी अब पेयजल व्यवस्था पर भी भारी पडऩे लगी है। भटेरा पिपरझरी ढूटी और देवसर्रा की चार ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजनाओं के प्लांट पिछले दो दिनों से बंद हैं। कर्मचारियों का दावा है कि इससे 104 गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। आठ साल से लगातार सेवाएं देने के बावजूद वेतन के लिए तरस रहे कर्मचारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचे और बकाया भुगतान सहित अपनी मांगें रखीं। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि वर्षों तक काम लेने के बाद भी उन्हें न नियमित वेतन मिल रहा है और न ही नौकरी की सुरक्षा। एक नवंबर से अनशन कर रहे कर्मचारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। बालाघाट। गांव को शराब के नशे से मुक्त कराने के लिए अब महिलाएं प्रशासन की चौखट पर पहुंच गई हैं। शराबखोरी से बिगड़ते सामाजिक माहौल घरेलू विवाद और मारपीट की घटनाओं से परेशान धनसुआ गांव की महिलाओं ने शराबबंदी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को ग्राम पंचायत की सरपंच नीलिमा धुर्वे के नेतृत्व में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि नशामुक्ति अभियान चलाने में कुछ लोग बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और सीएम हेल्पलाइन पर कथित तौर पर फर्जी शिकायतें दर्ज कराकर अभियान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में अवैध उत्खनन और मिट्टी परिवहन का मुद्दा भी उठाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई। सरपंच जेल में हैं और गांव की पंचायत व्यवस्था प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण अब प्रशासन के दरवाजे पर पहुंच गए हैं। ग्राम पंचायत प्रतापपुर के सरपंच को जेल में बंद हुए चार महीने बीत चुके हैं लेकिन पंचायत के नियमित संचालन के लिए अब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच की अनुपस्थिति में विकास कार्यों से लेकर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने तक के काम प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पंचायत में तत्काल प्रभारी सरपंच की व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि नियमानुसार किसी निर्वाचित वार्ड पंच को जिम्मेदारी सौंपी जाए ताकि गांव के कामकाज को सरपंच की अनुपस्थिति के कारण लंबे समय तक प्रभावित न होना पड़े। तालाबों में मत्स्याखेट का काम शुरू होते ही प्राथमिक मत्स्य उद्योग सहकारी समिति मर्यादित बालाघाट में विवाद गहरा गया है। संयुक्त पंजीयक के आदेश के बाद एक नवंबर से मत्स्याखेट शुरू करने वाली समिति ने अब अपने ही पूर्व सदस्यों पर कामकाज में बाधा डालने और विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया है। समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सचिव और अन्य सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपी। इसमें 18 निष्कासित सदस्यों के समिति के संचालन में हस्तक्षेप अभद्र व्यवहार और शिकायतों के जरिए दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। समिति ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए अधिकारियों द्वारा बार-बार नोटिस जारी किए जाने पर आपत्ति जताई गई है। सम्राट अशोक सेना सामाजिक संगठन द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी लोगों को सम्राट अशोक के विचारों से अवगत कराने के साथ उन्हें संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में सम्राट अशोक सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय सुखदेव एवं जिला अध्यक्ष धर्मदीप सूर्यवंशी ने परसवाड़ा ब्लॉक के ग्राम कोसमी बालाघाट ब्लॉक के ग्राम रत्नारा किरनापुर ब्लॉक के ग्राम मुंडेसरा तथा लांजी ब्लॉक के ग्राम घंसा में पहुंचकर बैठकें आयोजित कीं। जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव के मार्गदर्शन पर बम निरोधक दस्ता टीम के द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों प्रतिष्ठानों सहित अन्य जगहों की सघन चेकिंग की गई। दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा शहर व्यस्तम जगहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है जिसके चलते ०३ नवंबर को बम निरोधक दस्ता के द्वारा नगर के कालीपुतली चौक चौपाटी बस स्टेंड रेल्वे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर सघन चेंकिंग की गई।