Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Nov-2026

मध्य प्रदेश में 3 दिन तक तूफान मुरासु का असर मध्य प्रदेश में 3 दिन तक तूफान मुरासु का असर देखने को मिलेगा। मंगलवार को जबलपुर समेत 23 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में आएंगे राजनाथ बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 नवंबर को भोपाल में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे प्लेटिनम प्लाजा के पास अटल पथ पर सभा होगी जिसे राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। सभा के बाद बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पैदल न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने भोपाल के विधायकों शहर और ग्रामीण अध्यक्षों सहित चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बड़वानी में जयस नेता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म बड़वानी जिले के सेंधवा के सिविल अस्पताल में सोमवार दोपहर 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। किशोरी ने जयस नेता राहुल सोलंकी पर दुष्कर्म और गर्भवती होने के बाद गर्भपात की गोलियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर सोमवार रात राहुल सोलंकी और उसके सहयोगी दिलीप के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। ग्वालियर में 38 सीटर बस में मिले 92 बच्चे ग्वालियर में बच्चों की जिंदगी को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ाए जा रहे ओवरलोडेड वाहनों पर ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। मुरैना की एक कोचिंग की बस में क्षमता से दोगुने से भी ज्यादा बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंसकर ले जाया जा रहा था।जिस बस में 38 सवारियों की जगह थी उसमें 92 मासूमों को बैठा रखा था। चिड़ियाघर के पास घेराबंदी कर ट्रैफिक पुलिस ने बस को जब्त किया और 10 हजार रुपए का चालान काटा। घटना सोमवार रात 9.30 बजे चिड़ियाघर के पास की है। कोचिंग वाले बच्चों को पिकनिक पर लेकर ग्वालियर आए थे। रिटायर्ड-IAS हत्याकांड का आरोपी आगरा से गिरफ्तार रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के करीब एक महीने बाद मुख्य आरोपी केयर टेकर वरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे आगरा से पकड़ा गया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे भोपाल लाते समय मुगालिया छाप के पास उसने पुलिस टीम से झूमा झटकी की और भागने की कोशिश की। पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल वरुण को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।