Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Nov-2026

ABKM का दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का दो दिवसीय कार्यक्रम आज समाप्त हो गया है। जहां कार्यक्रम के पहले दिन मां गंगा की आरती और और भगवान चित्रगुप्त की कथा हुई वहीं दूसरे और अंतिम दिन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों के साथ ही ABKM के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय भी मौजूद रहे। करीब दो घंटे चली इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने महासभा में सभी को एकजुट रहने का संदेश देते हुए समाज में अपनी भूमिका का निर्वहन करने को प्रेरित भी किया। उन्होंने कायस्थ समाज में बिखराव को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि कायस्थ समाज आज बिखरा हुआ है इसलिए हमें चाहिए कि समाज में अलग अलग क्षेत्रों में अपनी सेवा देने के साथ ही हमें सामाजिक और राजनीतिक तौर से एकजुट भी रहना जरूरी है। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज होने लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत के वायरल वीडियो ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। दीप्ति रावत ने सोशल मीडिया पर उनके परिवार को लेकर प्रसारित हो रहे वीडियो पर नाराजगी जताते हुए मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात कही। अब इस मामले में कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद भी खुलकर सामने आ गई हैं उन्होंने मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निजी जिंदगी में दखल देने और पारिवारिक मामलों को राजनीतिक रंग देने पर आपत्ति जताई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा को बड़ी विकास सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट स्थित सितारगंज रोड पर 14 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर कोने में समान रूप से विकास कराना सरकार का संकल्प है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा चौराहे से पैदल चलते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा एक मिनी इंडिया का स्वरूप है जहां सभी जाति वर्ग जनजाति और किसान समुदाय के लोग रहते हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी जो अब पूरी होने जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण होने से स्थानीय नागरिकों व्यापारियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बंडिया चकरपुर टनकपुर लोहाघाट पिथौरागढ़ धारचूला और चंपावत से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक आने-जाने वाले राहगीरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही शहर में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।मुख्यमंत्री ने खटीमा में कराए गए और निर्माणाधीन विकास कार्यों का भी जिक्र किया राजधानी देहरादून की नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर निगम जल्द ही एक व्यापक अभियान शुरू करने जा रहा है। देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि नदियों के किनारे बसी बस्तियों में अक्सर गलियां बेहद संकरी होती हैं जिस वजह से वहां के लोग कचरा सीधे नदियों में फेंक देते हैं। ​इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने तंग गलियों के लिए विशेष रूप से छोटे रिक्शे मंगवाए हैं। इन रिक्शों के माध्यम से संकरे रास्तों वाले मोहल्लों से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। ​उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। यदि कोई भी व्यक्ति नदियों में कचरा फेंकते हुए पाया गया तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर की नदियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखना है। केदारनाथ-बद्रीनाथ हेली रूट पर हुए हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर जांच तेज हो गई है। UCADA के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और पूरी इंडस्ट्री इससे हताश है। हादसे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अलग-अलग फुटेज सामने आ रहे हैं लेकिन प्रशिक्षित पायलटों जो पहले एयरफोर्स में थे द्वारा कोई मेडे कॉल भी नहीं किया गया जिससे लगता है कि घटना बहुत तेजी से हुई। उन्होंने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो और डीजीसीए की टीमें पिछले तीन दिन से मौके पर हैं और आज भी AAIB की टीम क्रैश साइट पर गई है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। मौसम खराब होने के कारण उस दिन सुबह 9 से 12 बजे तक बद्रीनाथ रूट पर कोई उड़ान नहीं हुई थी जब विजिबिलिटी सुधरी तभी उड़ानें शुरू हुईं। सुरक्षा को लेकर डीजीसीए ने चारधाम चार्टर्ड सेवाओं में एक की जगह दो पायलट अनिवार्य कर दिया है। हालांकि ऑपरेटर्स ने इसे फिलहाल कमर्शियली वायबल नहीं बताया है क्योंकि सीजन में केवल 7-10 दिन बचे हैं और यात्रियों ने पहले से तय किराए पर बुकिंग की है। इसको लेकर डीजीसीए के साथ दोबारा बैठक हुई है अगले सीजन में यूकाडा और ऑपरेटर्स के साथ विचार-विमर्श कर नया नियम तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का क्रम लगातार जारी है।इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज अपने यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में योजना के तहत सितंबर एवं अक्टूबर 2026 माह की धनराशि सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के जरिए हस्तांतरित की। विभागीय मंत्री ने बताया कि सितंबर 2026 में प्रदेश के 13 जनपदों के कुल 4750 लाभार्थियों को 1 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि वितरित की गई जबकि अक्टूबर 2026 में 4727 लाभार्थियों के खातों में 1 करोड़ 41 लाख 81 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। इस प्रकार दोनों महीनों में कुल 9477 लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।