Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-Nov-2026

भोपाल में कल 10 बजे अटल पथ पर भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकलने जा रही है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया ने बताया कि देश भर में चल रहे इस अभियान के तहत इंदौर और जबलपुर के बाद अब भोपाल में यह बड़ा आयोजन हो रहा है। ​इस यात्रा की अगुवाई देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे। लोया के मुताबिक यह पदयात्रा देश में राहुल गांधी कांग्रेस और विदेशी फंडिंग के जरिए अराजक माहौल बनाने वालों को जनता का करारा जवाब है। इसमें सरकार और संगठन के दिग्गजों के साथ आम लोग भी बड़ी तादाद में शामिल होंगे।