Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
03-Nov-2026

राजधानी भोपाल में कोरोना वॉरियर्स पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं उनके द्वारा अलग-अलग तरीकों से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन तर्ज कराया जा रहा है । महिला नर्सिंग स्टाफ के द्वारा मुंडन कराकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया गया था और पोस्टिंग को लेकर सरकार से सवाल किया गया था । लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया इतना ही नहीं शासन प्रशासन का कोई अधिकारी कर्मचारी भी उनसे मिलने के लिए नहीं पहुंचा है जिसके बाद उन्होंने दीपावली के पहले कफन ओढ़कर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है । नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि कोरोना के समय उन्हें योद्धा बताने वाली सरकार उनका हाल-चाल तक पूछने नहीं आ रही है । जबकि तत्कालीन शिवराज सरकार ने नर्सिंग स्टाफ को पोस्टिंग देने की बात कही थी ।