Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
03-Nov-2026

दुर्ग नगर निगम की स्थापना शाखा से महत्वपूर्ण फाइलें गायब होने का मामला सामने आया है। निगम कार्यालय के भीतर से दस्तावेजों के गायब होने की जानकारी के बाद अब कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर निगम परिसर के अंदर रखी महत्वपूर्ण फाइलें कैसे गायब हुईं और इसकी जिम्मेदारी किसकी है? मामले के सामने आने के बाद निगम में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। साथ ही यह भी चर्चा है कि क्या निगम परिसर में लगे CCTV कैमरों में फाइलों के गायब होने से जुड़ी कोई गतिविधि रिकॉर्ड हुई है। मामले को लेकर निगम कमिश्नर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन कार्यालय के बाहर मौजूद गार्ड ने बताया कि कमिश्नर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त हैं। वहीं महापौर अलका बाघमार ने भी मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब देखना होगा कि निगम प्रशासन फाइलों के गायब होने के मामले में क्या कार्रवाई करता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप रामविचार नेताम समेत कई मंत्री और सांसद भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे मंडी गेट स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रवाना हुए। इसके बाद वे नवा रायपुर स्थित पीपल वन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री इसके बाद राज्योत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडे ने कहा कि डबल इंजन सरकार के साथ नगर की सरकार की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक अंत्योदय की भावना को पहुंचाना भाजपा की कार्यशैली का हिस्सा है। संतोष पांडे ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर संगठन पदाधिकारियों प्रभारी मंत्रियों सांसदों विधायकों और महापौर समेत अन्य नेताओं की बैठक हुई। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि 17 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव में करीब 400 पार्षद और 17 अध्यक्ष चुने जाएंगे। चुनाव से पहले बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने बूथ समितियों की समीक्षा और जरूरत के मुताबिक संगठन में नए लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। दीपावली मिलन और छठ पूजा के जरिए जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और एक्सपो 2026 में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भूमिका को लेकर बात रखी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में आगे ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भी अहम भूमिका है। समिट और एक्सपो के जरिए नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नई तकनीक निवेश और संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और पूरे विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की बातों में कोई दम नहीं रह गया है और विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। सीएम साय ने आरोप लगाया कि कोई मुद्दा नहीं बचने पर विपक्ष फिजूल की बातें कर देश की जनता को भड़काने का काम कर रहा है। हालांकि जनता कांग्रेस की हकीकत समझ चुकी है और अब उनकी बातों में आने वाली नहीं है।केंद्रीय मंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राहुल गांधी के सवालों पर भी सीएम साय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस तरह के सवाल पूछने का अधिकार नहीं है क्योंकि उनके कार्यकाल में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई नहीं लड़ी गई। सीएम साय ने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार के असहयोगात्मक रवैये के कारण छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद लंबे समय तक बना रहा। बिलासपुर जिले में कानन पेंडारी के पास तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में बाइक सवार युवक समेत दो लोग घायल हुए हैं जिनमें बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सकरी थाना क्षेत्र में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में थी और इसी दौरान कार से उसकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक कार के आगे और पीछे के हिस्से से टकराई जिससे दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।