Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
02-Nov-2026

MP राज्यसभा चुनाव! हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस का समर्थन मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस ने लोहानी को समर्थन देने का ऐलान किया है। विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक उनके साथ हैं। पार्टी का कहना है कि मध्यप्रदेश में योग्य लोगों की कमी नहीं है ऐसे में राज्यसभा के लिए बाहर के प्रत्याशी को क्यों भेजा जाए। राजकुमार लोहानी ने सोमवार को विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना नामांकन जमा किया। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान विधायक आतिफ अकील अभिजीत शाह सुरेंद्र सिंह हनी बघेल और कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे। शराब तस्करों ने ट्रक से कुचलकर TI को मार-डाला देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने खातेगांव TI दिलीप पुरी को कुचल दिया। वे रविवार रात तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। अस्पताल में करीब दो घंटे तक CPR और इलाज किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी पत्नी को अनुकंपा पर SI पद और परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा खातेगांव में पकड़ी गई शराब के बैच नंबर की शराब टिमरनी की दुकान में भी मिली। हरदा जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया- भारतेन्द्र जायसवाल से जुड़ी तीन शराब दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी (ADEO) अमरसिंह बघेल दो आरक्षकों अरुण कुम्बरे और कृष्णपाल सिंह डोडिया को निलंबित किया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कृष्ण-टेढ़े’ बयान पर हाथ जोड़कर माफी मांगी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण को ‘टेढ़ा’ बताने वाले बयान पर हाथ जोड़कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा- भगवान राम और श्रीकृष्ण एक ही हैं दोनों में कोई अंतर नहीं है। उनकी टिप्पणी का मकसद किसी तरह का भेद या बंटवारा करना नहीं था। किसी के मन को ठेस पहुंची है तो वे क्षमा मांगते हैं।दरअसल 29 अक्टूबर को शिवपुरी के करैरा में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- हमारे राम सीधे हैं तुम्हारे कृष्ण टेढ़े। दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आतंकी संगठन के नाम से आए एक धमकी भरे ई-मेल में कॉन्सर्ट के दौरान आईईडी (IED) से धमाके करने की चेतावनी दी गई है। ​यह धमकी भरा ई-मेल इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के दफ्तर समेत कई अन्य लोगों को भेजा गया है। ई-मेल में इंदौर महापौर कार्यालय के अलावा बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले जलसा को भी उड़ाने की बात कही गई है। युवती से गैंगरेप में इस्तेमाल कार गुजरात से जब्त उज्जैन-इंदौर हाईवे पर 26 अक्टूबर की रात इंदौर की 19 वर्षीय युवती के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार गुजरात से जब्त कर ली है। मुख्य आरोपी चकरेश जैन की गिरफ्तारी के बाद नानाखेड़ा थाना पुलिस कार को उज्जैन ले आई है। हालांकि दूसरा आरोपी राजेश पंथी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस को एतराज भोपाल में 4 नवंबर को प्रस्तावित भाजपा की पदयात्रा को लेकर यातायात और व्यापार प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। यह पदयात्रा अटल पथ से रोशनपुरा चौराहे तक निकाली जानी है। इसे लेकर भोपाल के अभिनव बरोलिया माली ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के अगले दिन धनतेरस है। ऐसे में न्यू मार्केट और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में जाम लग सकता है। इससे ग्राहकों की आवाजाही और व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने पदयात्रा का रूट बदलने या इसे स्थगित करने की मांग की है।