Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
02-Nov-2026

देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक थाना प्रभारी के मारे जाने की घटना सामने आई है. खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर अपनी टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर चेकिंग करने पहुंचे थे. इसी दौरान अवैध शराब से भरे एक आयशर वाहन के चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया जिससे वाहन का पिछला पहिया टीआई के ऊपर चढ़ गया. गंभीर रूप से घायल थाना प्रभारी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. मप्र स्थापना दिवस समारोह में नहीं पहुंचे 6 BJP विधायक इंदौर में रविवार को मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शहर के 6 विधायक और मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर नहीं पहुंचे। मंच पर इन सभी जनप्रतिनिधियों के नाम की कुर्सियां लगाई गई थीं लेकिन कार्यक्रम के दौरान वे खाली रहीं। समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ही शामिल हुए। वे भी निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे। जिस विधानसभा क्षेत्र में यह आयोजन हुआ वहां के विधायक भी कार्यक्रम में नहीं आए। राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित समारोह के मंच पर विधायक मधु वर्मा गोलू शुक्ला मालिनी गौड़ उषा परमार और महेंद्र हार्डिया के नाम की कुर्सियां लगाई गई थीं। इसके अलावा निगम अध्यक्ष सावन सोनकर के नाम की कुर्सी भी रखी गई थी। कार्यक्रम के दौरान इन सभी जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी रही। जमीन-मकान की रजिस्ट्री का पैसा देगी सरकार प्रदेश में अब जमीन या मकान की पक्की रजिस्ट्री कराने के लिए पात्र ग्रामीण भू-स्वामियों को अपनी जेब से स्टाम्प शुल्क नहीं देना होगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि जिन लोगों के पास प्लॉट या मकान का पट्टा तो है लेकिन उसकी पक्की रजिस्ट्री नहीं हुई है उनकी रजिस्ट्री का खर्च राज्य सरकार उठाएगी. इंदौर में RSS की तीन दिनी बैठक शुरू इंदौर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक सोमवार को डेली कॉलेज में शुरूहो गई। बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी छह सह सरकार्यवाह सहित देशभर के करीब 408 प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए हैं। 4 नवंबर तक चलने वाली इस बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर मंथन होगा। जज की कुर्सी छोड़ बेटी ने चुना वैराग्य बैतूल की प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास करने के बाद ज्वाइनिंग से पहले ही साध्वी बनने का फैसला किया है. बचपन से वैराग्य की भावना रखने वाली प्रखर ने महावीर के मार्ग पर चलकर समाज सेवा करने की इच्छा जताई. उनकी विदाई के लिए विंटेज कारों शाही बग्घियों और उदयपुर के बैंड के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. क्सरसाइज करते ही गश खाकर गिरा इंदौर में मैदान पर एक्सरसाइज करते समय 15 वर्षीय किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा. बड़े भाई और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की. भाई ने CPR भी दिया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.