Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Nov-2026

1: शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर मन्नत के बाहर जुटे फैंस सुरक्षा बढ़ाई गई बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख का आज 61वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हर साल की तरह बड़ी संख्या में फैंस मुंबई स्थित उनके घर मन्नत के बाहर पहुंचे और अपने पसंदीदा अभिनेता का जन्मदिन मनाया। हालांकि मन्नत में रेनोवेशन का काम चल रहा है इसके बावजूद फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ। सुरक्षा को देखते हुए घर के बाहर पुलिस और सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं मन्नत की दीवारों पर प्रोजेक्टर के जरिए शाहरुख की तस्वीरें दिखाई गईं। दुबई के बुर्ज खलीफा और मुंबई के सी लिंक पर भी खास रोशनी के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। 2: मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन 5 करोड़ फॉलोअर्स का किया जिक्र बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मीडिया की रिपोर्टिंग पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि मीडिया उनके लिखे शब्दों का गलत अर्थ निकालकर उन्हें अलग तरीके से पेश करता है। बिग बी ने भगवान कृष्ण के भजन हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की का जिक्र करते हुए कहा कि एक न्यूज वेबसाइट ने इसे उनके विरोधियों को चुनौती देने से जोड़ दिया। अमिताभ ने अपने 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स का जिक्र करते हुए मीडिया को चेतावनी भी दी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। 3: धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस सतर्क है। हाल ही में उनके बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रविवार को अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात के दौरान अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ कांच के केबिन के अंदर नजर आए। उन्होंने केबिन के भीतर से ही प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। सुरक्षा के इस इंतजाम के बीच बिग बी का संडे दर्शन देखने पहुंचे फैंस भी बाहर मौजूद रहे। 4: स्टेज पर चढ़ा फैन तो घबराईं सिंगर सुनंदा शर्मा जयपुर में सुरक्षा में चूक पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में जयपुर में बड़ी चूक सामने आई है। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। युवक को अपनी ओर आता देख सुनंदा घबरा गईं और चिल्लाते हुए पीछे हट गईं। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा। गौरतलब है कि इससे पहले गाजियाबाद में भी सुनंदा शर्मा के साथ ऐसा ही मामला सामने आया था। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने लाइव कार्यक्रमों में कलाकारों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 5: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार के बाद बच्चों का पैपराजी पर आपत्तिजनक इशारा फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनके बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 30 अक्टूबर को 57 साल की उम्र में संजय गुप्ता का निधन हो गया था। 31 अक्टूबर को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी बेटी और बेटा कार में बैठे नजर आए। श्मशान घाट के बाहर मौजूद पैपराजी को देखकर दोनों ने कथित तौर पर मिडिल फिंगर का इशारा किया। वीडियो में बेटी हंसती हुई भी दिखाई दे रही हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।