भाजपा का दावा- राहुल-प्रियंका में मतभेद:कांग्रेस में 2 गुट बने भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस में दो गुट बन चुके हैं जिसकी वजह राहुल और प्रियंका गांधी के बीच मतभेद है।भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्राने आरोप लगाया कि राहुल ने अपनी बहन को INDIA ब्लॉक के दो प्रदर्शनों में बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को डर है कि प्रियंका को आगे बढ़ाने पर वे खुद पीछे हो सकते हैं।कांग्रेस की ओर से अभी इस पर जवाब नहीं आया है। INDIA ब्लॉक की रैली से 11 हजार करोड़ का नुकसान दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को हुई INDIA ब्लॉक की महारैली के कारण व्यापारिक संगठनों ने करीब 11 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अनुसार लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं और थोक खुदरा ट्रांसपोर्ट होटल रेस्टोरेंट और पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ. पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों को झटका सुप्रीम कोर्ट ने भारत के पूर्व चीफ जस्टिस वाईके सभरवाल के दो बेटों चेतन सभरवाल और नितिन सभरवाल से जुड़े आयकर मामले में अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने शेयरों की खरीद-बिक्री से मिले पैसे के इस्तेमाल और दिल्ली के सिकंदरा रोड पर खरीदी गई प्रॉपर्टी के मामले में आयकर विभाग की दोबारा असेसमेंट की कार्रवाई को हरी झंडी दे दी है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने दोनों भाइयों की ओर से दायर चार अपीलों को खारिज कर दिया. उमर अब्दुल्ला सरकार पर बड़ा संकट मंडरा रहा जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार पर बड़ा संकट मंडरा रहा है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 असंतुष्ट विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया है. विधायकों की मांग है कि मौजूदा मंत्रियों को हटाकर नई कैबिनेट बनाई जाए और अनुच्छेद 370 व 35A की बहाली पर कदम उठाए जाएं. मांगें न मानने पर सरकार से समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी गई है. चक्रवात मुरासु गंभीर चक्रवाती तूफान बन चुका भारत के पूर्वी तट पर एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान मुरासु पश्चिम मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है. यह तूफान तेज गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर असर डालने वाला है.