Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
31-Oct-2026

दीपावली के ठीक बाद यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आज से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश के सभी डिपो में कर्मचारी अलग-अलग जगह धरने पर बैठे हैं वहीं दून के ISBT पर सैकड़ों कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठकर परिवहन विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी छह लोगों के शव देर रात सेना ने अपने कब्जे में ले लिए थे। हालांकि अंधेरा होने और घटनास्थल तक पहुंचने वाले दुर्गम रास्ते के चलते शवों को रात में सड़क तक लाना संभव नहीं हो पाया जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। शनिवार सुबह एसडीआरएफ एनडीआरएफ आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को सड़क तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया। घटनास्थल सड़क से करीब 10 से 12 किलोमीटर पैदल दूरी पर स्थित है। ऐसे में जवानों को शवों को दुर्गम पहाड़ी रास्ते से सड़क तक लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रशासन के अनुसार हादसे में सभी मृतकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में हैं जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में अधिक समय लग रहा है। सुरक्षा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रेस्क्यू टीम पूरी सतर्कता के साथ अभियान में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अखंड भारत के निर्माण की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल का योगदान सदैव याद किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उत्तराखंड में आज और कल के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है लेकिन इसके बावजूद चारधाम यात्रा पूरे जोश के साथ जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस बार की यात्रा ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब तक 63 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं जबकि यात्रा अभी भी जारी है। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग शौर्य और बलिदान को याद किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिकों का अदम्य साहस कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका सर्वाेच्च बलिदान राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा को अराजकता का नाम दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी से लेकर पूरी कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल बना रही है और यह निराधार आरोप लोकतांत्रिक संस्थाओं पर मढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने दीपावली के त्योहारी सीजन के दौरान व्यापारियों के प्रभावित होने का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे समय में कांग्रेस बेवजह बाधा पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान के दौरान सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंडी घुसपैठिये वाले बयान पर भी गठबंधन दल कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वह उसके गठबंधन दल के बयान से सहमत है या नहीं। धर्मनगरी हरिद्वार में एक और दो नवंबर को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा और भव्य गंगा आरती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कथा गंगा आरती और भजन-कीर्तन होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ समाज को एकजुट करना है। महोत्सव का आयोजन भूपतवाला स्थित चित्रकूट आश्रम के सामने गंगा घाट पर किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन एक नवंबर को दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। शाम पांच बजे भव्य गंगा आरती और शाम सात बजे से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा होगी। कथा का आयोजन चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। वहीं दो नवंबर को सुबह दस बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधांशु कांत सहाय के नेतृत्व में महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।