सरकारी नौकरी की उम्र सीमा 5 साल बढ़ी उम्मीदवारों की मांग पर फैसला तमिलनाडु के CM विजय ने शुक्रवार को सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती की अधिकतम उम्र 5 साल बढ़ा दी। नई उम्र सीमा 30 अक्टूबर 2026 से लागू होगी और 5 साल तक प्रभावी रहेगी।यह फैसला सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों की मांग पर लिया। सरकार के मुताबिक इससे उन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा जो उम्र सीमा के कारण आवेदन से वंचित होने वाले थे।आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक नई उम्र सीमा नियमों में तय मौजूदा सीमा के अलावा लागू होगी। यह आरक्षित वर्गों को पहले से मिल रही उम्र में छूट के अतिरिक्त होगी। मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। मोदी एकता नगर (केवड़िया) में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।यहां उन्होंने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया।इसके बाद उन्होंने रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया। दिल्ली की जूता फैक्ट्री में आग 4 की मौत दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जूते की फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है।रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला था। अर्नब तूफान के चलते राजस्थान में ओले गिरे मौसम विभाग का कहना है कि देश में अभी भी अर्नब तूफान का असर बना हुआ है। उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है। ओडिशा में चक्रवात से हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को बाढ़ और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ महीने का बच्चा भी शामिल है। वहीं राजस्थान में बारिश हुई और ओले गिरे। इसके चलते कई जिलों में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर ईरान ने सैन्य सामान खरीदा अमेरिका ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। समुद्र में अमेरिकी नाकेबंदी के चलते उसके लिए दूसरे देशों से सैन्य सामान मंगाना भी मुश्किल है। इसके बावजूद ईरान ने हथियारों की सप्लाई जारी रखी।एक जांच रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने 5000 से ज्यादा फर्जी सरकारी एजेंसियों का नेटवर्क बनाया। इनके जरिए चीन रूस और दूसरे देशों से मिसाइलों के पुर्जे विस्फोटक रॉकेट का ईंधन बनाने वाले केमिकल और भारी ट्रक खरीदे गए।