नशे में धुत कार चालक ने मचाया कहर चार से अधिक घायल मिलावटखोरों की खैर नहीं जिलेभर में संयुक्त टीमों का छापा लिए 15 नमूने मातृ-शिशु मृत्यु के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई संसदीय समिति की बैठक में सांसद ने रखे सुझाव नकली शराब पर लगाम लगाने आबकारी विभाग ने बढ़ाई निगरानी क्यूआर कोड से होगी पहचान 1 शहर के खजरी चौक पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में स्कूटी सवारों सहित चार से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नशे में धुत था। वीआईपी रोड पर कार (एमपी 15 सीबी 4375) के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे कई लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायलों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। देहात पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चालक को अभिरक्षा में ले लिया है। 2 दीपावली पर मिठाई और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देश पर राजस्व पुलिस नापतौल आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमें जिलेभर में जांच कर रही हैं। सोमवार को छिंदवाड़ा में श्री वैशाली राजस्थान स्वीट्स काशी स्वीट्स पारस स्वीट्स और रिलायंस रिटेल मॉल का निरीक्षण किया गया। वहीं जामई में रॉयल ज्योति और आकांक्षा मिष्ठान भंडार पप्पू होटल चाय चौपाटी और काका जी टी स्टॉल की जांच हुई। जुन्नारदेव के बीकानेर मिष्ठान कारखाने मोरडोंगरी के सोनी होटल चंदेल होटल आयुष और यश मिष्ठान भंडार सहित सौसर के प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए। कुल 15 नमूने संग्रहित किए गए। परासिया के बीकानेर मिष्ठान में 21 ग्राम मिठाई कम मिलने पर प्रकरण दर्ज किया गया। 3 कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जांच प्रतिवेदन के आधार पर सभी जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और संवेदनहीनता बरतने वाले कंसल्टेंट डॉक्टरों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और सीपीग्राम की शिकायतों का गंभीरता से जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा। वहीं छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू होने पर संतोष जताते हुए इसे तेजी और गुणवत्ता से पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कार्यालय के सामने मैदान में कचरा फेंकने और जलाने वालों पर जुर्माना लगाने को कहा।बैठक में बताया गया कि ग्राम पंचायत पटनिया की पेयजल समस्या का समाधान कर नियमित जलप्रदाय शुरू कर दिया गया है। 4 दिल्ली के संसद भवन में सोमवार को उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए और समिति के समक्ष अपने सुझाव व प्रस्ताव रखे। समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल हैं। सांसद साहू इससे पहले भी समिति की बैठकों में सुझाव रख चुके हैं जिन पर समिति ने गंभीरता से विचार कर उन्हें लागू किया है। 5 जहरीली और नकली शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता जबलपुर यशवंत धनौरा ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के आबकारी अधिकारियों कर्मचारियों एवं शराब ठेकेदारों की बैठक लेकर दुकानों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में शराब के होलोग्राम पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर उसकी प्रमाणिकता जांचने पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों और कर्मचारियों को अवैध शराब के निर्माण भंडारण परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए नियमित गश्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। रिहायशी इलाके में मकान में अनैतिक गतिविधियों का आरोप 6 शहर के नागपुर रोड स्थित इमलीखेड़ा चौक के पास एक रिहायशी मकान में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर रविवार रात हंगामा हो गया। मोहल्ले के लोगों ने मकान में दबिश देकर एक युवती और दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान में पिछले कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की आशंका थी। करीब दो महीने पहले भी यहां कुछ युवक-युवतियों को पकड़ा गया था। उस समय मकान मालिक ने दोबारा ऐसी गतिविधियां नहीं होने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद फिर से मामला सामने आने पर लोगों ने नाराजगी जताई। अमरवाड़ा के स्कूलों में औचक निरीक्षण दो शिक्षक अनुपस्थित मिले 7सहायक संचालक शिक्षा डी.पी. डेहरिया एवं आईटी सेल समन्वयक राजेश कपाले ने अमरवाड़ा विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लहगडुआ स्कूल में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। हीर्री स्कूल में गंदगी और जेईई कक्षाओं का नियमित संचालन नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। अधिकारियों ने सभी स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति स्वच्छता जेईई-नीट कक्षाओं के संचालन और विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार के निर्देश दिए। परासिया-जामई में 28 स्कूल वाहनों की जांच 13 पर चालानी कार्रवाई 8 परिवहन विभाग के विशेष जांच दल ने सोमवार को परासिया-जामई क्षेत्र में 28 स्कूल वाहनों की जांच की। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग सहित अन्य नियमों की जांच की गई। अनियमितता मिलने पर तीन स्कूल वाहनों को परासिया एवं जुन्नारदेव थानों में जप्त किया गया जबकि 13 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 1 लाख 2 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। दो-तीन घरों में एक जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत दें सूचना कलेक्टर ने किया जागरूकता अभियान का विमोचन 9 संक्रामक बीमारियों की शुरुआती पहचान और रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित ‘दो घर तीन घर फ़ौरन ख़बर’ अभियान की जागरूकता सामग्री का सोमवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने विमोचन कियाअभियान के तहत बुखार खांसी दस्त या एक जैसे बीमारी के लक्षण यदि किसी मोहल्ले या गांव के दो-तीन घरों में दिखाई दें तो तत्काल आशा कार्यकर्ता एएनएम सीएचओ या नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को सूचना देने की अपील की गई है। पेयजल संकट पर कांग्रेस करेगी आंदोलन निकालेगी विशाल रैली 10 शहर में गहराते पेयजल संकट और अनियमित जलापूर्ति के विरोध में शहर कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्षद दल जल्द ही विशाल रैली निकालकर आंदोलन करेगा। आंदोलन की रणनीति को लेकर राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला एवं नगर पदाधिकारियों सहित महिला सेवादल की टीम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा शासित नगर निगम पर नियमित पेयजल उपलब्ध कराने में विफल रहने और बढ़ा हुआ जलकर वसूलने का आरोप लगाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनू मागो ने कहा कि महीने में केवल 10 से 15 दिन पानी मिल रहा है लेकिन जलकर पूरे महीने का वसूला जा रहा है।। बैठक में आंदोलन को प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा कर जल्द ही रैली निकालने का निर्णय लिया गया। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 11 मोहखेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गडमऊ में अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में किराना दुकान की आड़ में कच्ची शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिलाओं का आरोप है कि गडमऊ सिंगपुर मुरदई और मोहखेड़ के डीमरी मोहल्ले में अवैध रूप से कच्ची शराब बेची जा रही है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है शराब बिक्री पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं मोहखेड़ थाने पहुंचीं। यहां उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। जरूरतमंद परिवारों तक खुशियों के दीप पहुंचाएगी शुभम शिक्षा समिति 12 दीपावली के पावन पर्व पर रिंकू जसमीत बेदी एवं शुभम शिक्षा समिति छिंदवाड़ा द्वारा जरूरतमंद परिवारों के लिए दीप वितरण की अनूठी पहल की गई। समिति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाना और उनके घरों को रोशनी से जगमगाना है। इस पहल के माध्यम से समाज में सहयोग संवेदना और मानवता का संदेश दिया जा रहा है। टैक्स बार एसोसिएशन ने सीजीएसटी उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 13 टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों एवं व्यापारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीजीएसटी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विकास कार्यों में पारदर्शिता गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरिया-झिरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 14 सांसद विवेक बंटी साहू के 100 दिन सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य अभियान के तहत चौरई क्षेत्र के ग्राम कैरिया-झिरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाया। नवंबर को छिंदवाड़ा पहुंचेगी समान शिक्षा जनयात्रा 15 समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 19 नवंबर को छिंदवाड़ा में समान शिक्षा जनयात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर पूर्व आईएएस शमन शेखर के मार्गदर्शन में इंडियन कॉफी हाउस में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षक अधिकारी एवं विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि जनयात्रा का पहला चरण 15 नवंबर को बालाघाट से शुरू होकर 25 नवंबर को भोपाल में समाप्त होगा। इसके बाद दूसरा चरण 5 दिसंबर से भोपाल से शुरू होकर 13 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगा। यात्रा के दौरान नागरिकों शिक्षकों और अन्य हितधारकों से सुझाव लेकर समान शिक्षा जनसंकल्प तैयार किया जाएगा।