Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
30-Oct-2026

रुड़की में किसानों की समस्याओं को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। भारतीय किसान यूनियन (रोड) के बैनर तले एसडीएम चौक पर आयोजित महापंचायत में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतानबिजली कनेक्शन काटनेचकबंदी में कथित उत्पीड़न और खेतों की निकासी जैसी समस्याओं को लेकर किसानों ने सरकार और पूंजीपतियों पर शोषण के आरोप लगाए। महापंचायत के बाद किसानों ने 14 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा जाएगा। रुड़की के एसडीएम चौक पर किसानों की महापंचायत में खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार तरीके से आवाज उठाई गई। भारतीय किसान यूनियन (रोड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन सिंह रोड ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार आवाज उठानी पड़ रही है उत्तराखंड में पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में कुल 16 लाख 49 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। यूपीसीएल के मुताबिक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अब तक सात लाख 69 हजार से अधिक बिजली मीटर स्मार्ट मीटरों से बदले जा चुके हैं। इससे बिजली उपभोग की रियल टाइम मॉनिटरिंग बिलिंग में पारदर्शिता और बिजली वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम हो रहा है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि देश के यशस्वी गृहमंत्री जब भी देवभूमि उत्तराखंड आते हैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता में एक नई ऊर्जा और उमंग का संचार होता है। ​मनवीर चौहान ने कहा कि गृहमंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में हमेशा एक नया जोश और प्रेरणा भर जाती है। उन्होंने बताया कि अमित शाह के इस अहम दौरे और भव्य स्वागत को लेकर संगठन और सरकार स्तर पर व्यापक तैयारियां पूरी मुस्तैदी के साथ चल रही हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए बेहद उत्सुक हैं। सरोवर नगरी से दूर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में सैकड़ों लोगों की कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने समस्याओं को सुना और त्वरित गति से कार्यो को होगा निस्तारण कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा भीमताल विधानसभा के धारी ग्वालाकोट से पंचायत भवन तक बनेगी सड़क धानाचूली से अघरिया की ओर भी जल्द शुरू होगा कार्य। यहाँ बता दें भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक की ग्राम सभा अघरिया में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और फूल मालाओं से मंत्री श्री कैड़ा का स्वागत अभिनन्दन किया गया । इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष गांव की विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों के समाधान के लिए मौके पर ही कार्रवाई की। आगामी 1 तारीख को दिल्ली चलो अभियान के संदर्भ में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दो बार के विधायक एवं देहरादून जिला पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए और लोकतंत्र को बचाने का आह्वान किया l उन्होंने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली में महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के युवा गरीब किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे l इस रैली में लगभग 10 लाख लोगों के आने की संभावना है रुड़की में बीएसएम शिक्षण संस्थान की संपत्ति को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। भारतीय ब्राह्मण समाज ने संस्थान की संपत्ति से जुड़े मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। आज मालवीय चौक पर हवन-यज्ञ के साथ सांकेतिक धरना दिया गया। समाज के पदाधिकारियों ने संस्थान में रिसीवर नियुक्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 29 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। धरने के दौरान समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने दावा किया कि वर्ष 1934 में ब्राह्मण समाज की ओर से शिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए संपत्ति दान की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब 40 वर्षों से एक परिवार का इस संपत्ति पर कब्जा है। सतीश शर्मा ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। भारतीय ब्राह्मण समाज ने मांग की है कि संपत्ति से जुड़े विवाद की वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच कराई जाए।