राष्ट्रीय
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस खेलने जा रही बड़ा दांव महिला प्रत्याशी उतारकर बीजेपी को घेरने संकेत भोपाल।राज्यसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा उलटफेर होने के आसार दिख रहे है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय कामले ने बड़ा ऐलान करते हुए साफ़ कर दिया है कि पार्टी इस बार राज्यसभा में महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। कामले का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं इसलिए नैतिक और राजनीतिक आधार पर कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। हार-जीत का नतीजा चाहे जो भी हो कांग्रेस हर हाल में चुनाव लड़ेगी और बीजेपी को कड़ा मुकाबला देकर उसकी नीतियों को बेनकाब करेगी।