Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Oct-2026

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर किसानों की मेहनत पर मौसम का पानी खेतों में भीगी धान चेक-दस्तावेज जमा अब रकम वापसी का इंतजार डबल मनी निवेशकों को राहत की उम्मीद सुहागन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए किया करवाचौथ का निर्जला व्रत . बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर बालाघाट जिले के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। बीते दो दिनों से जिले में दिनभर आसमान में बादली छाई हुई है। बुधवार को दिन में कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं रात्रि में अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। कटाई के बाद खेतों में सुखाने के लिए रखी हल्की धान बारिश में भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल में नमी के कारण दाने झडऩे और अंकुरित होने की आशंका है वहीं गीली धान के बोझे बांधने में भी परेशानी आ रही है। किसानों को डर है कि मौसम का मिजाज नहीं बदला तो मेहनत से तैयार की गई उपज को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर में हल्की धान की फसल लगी है जिसमें से 5 से 10 प्रतिशत की कटाई हो चुकी है। दूसरी ओर करीब दो लाख हेक्टेयर में लगी भारी धान के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। डबल मनी मामले में अपनी जमा पूंजी गंवाने वाले निवेशकों की उम्मीद अब रकम वापसी पर टिकी है। सालों से अपने पैसे के लिए इंतजार कर रहे निवेशकों को राहत कब मिलेगी यह सवाल एक बार फिर चर्चा में है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने कहा कि जिले के अनेक निवेशकों की राशि इस प्रकरण में लगी है और उन्हें पैसा वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस भी चाहती है कि निवेशकों को जल्द राहत मिले लेकिन राशि वापसी की पूरी प्रक्रिया न्यायालय के माध्यम से आगे बढ़ रही है। ऐसे में निवेशकों को राहत मिलने का रास्ता कोर्ट की कार्यवाही और संबंधित तथ्यों से होकर गुजरेगा। एसपी मिश्रा ने दिवाली से पहले या नए साल तक राहत मिलने की उम्मीद जताई है हालांकि इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं है। नक्सल प्रभाव से बाहर निकलकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहे जिले के 100 चिन्हित गांवों में अब बुनियादी सुविधाएं जुटाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। इन गांवों में कहीं बच्चों को पढऩे के लिए चार किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है तो कहीं बिजली पेयजल और सडक़ जैसी सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को 14 दिन के भीतर गांवों का भ्रमण कर जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार को लांजी विकासखंड की देवरबेली पंचायत के बरगुड़ (सतोना) केराडीह संदूका और सायर गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए विश्व की सबसे ऊंची २०५ फीट पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा व भव्य मंदिर श्री सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर हीरापुर भरवेली में स्थापित की जा रही है। इसके लिए रामनवमी पर्व के दिन भूमिपूजन करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर देश के बड़े-बड़े संत उपस्थित रहेंगे। उक्त बातें श्री सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर हीरापुर में हनुमंत कथा का वाचन करने पहुंचे श्री मलूक पीठाधीश्वर व श्री बागेश्वरधाम सरकार के कृपापात्र शिष्य श्री रोहित रिछारिया महाराज ने २९ अगस्त को कथा स्थल पर पत्रकारों से चर्चा में कहीं। उन्होंने गौ माता के संबंध में कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने सभी संतों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। गाय को मां के रूप में देखा जाता है। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है इसमें ३१ करोड़ हस्ताक्षर हुए है। बालाघाट. जिले भर में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को सुहागनों ने पति की दीर्घायु व अखंड सौभाग्य के लिए करवाचौथ का निर्जला व्रत किया। व्रत धारी महिलाओं ने अलसुबह घर के बुर्जुग से सरगी लेकर दिन भर निर्जला व्रत रखकर शाम को करवा माता की पूजा कर करवा माता की कथा का श्रवण किया। देर शाम को सुहागनों ने चांद का दीदार कर छलनी में पति का चेहरा देखकर चंद्रमा को जल से अध्र्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला। हर साल की तरह इस वर्ष भी करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। विशेषकर नव-विवाहित महिलाएं सोलह श्रंगार कर चांद निकलने का इंतजार करते नजर आई। महिलाओं ने विधि-विधान से माता पार्वती व भगवान गणेश एवं कार्तिकेय की पूजा अर्चना कर चांद का दीदार कर पति का चेहरा चलनी में देखकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोला गया है। . चतुर्थ क्रमोन्नति के आदेश शीघ्र जारी किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त विभाग पेंशनर संघ बालाघाट के द्वारा 29 अक्टूबर को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में संगठन के जिलाध्यक्ष बी.एल चौधरी ने कहा कि भेंडारा संकुल के पेंशनर शिक्षक साथी है। शासन द्वारा ये निर्धारित किया गया कि १. 7. २०२३ के बाद चतुर्थ कमोन्नत वेतनमान मिलेगा। डीईओं कार्यालय से करीब 5०० लोगों की सूची जारी किया गया है। इनमेें काफी पात्र लोगों का नाम छोड़ दिया गया है। जिनके द्वारा ३5 वर्ष की सेवा की गई व उनके नाम छूट गए है उनकी सूची जारी कर शीघ्र चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए।