Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
29-Oct-2026

CJP ने INDIA गठबंधन की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने INDIA गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग की है।एक बयान में CJP ने कहा कि लोकतंत्र का मूल सिद्धांत यह है कि जनता अपनी सरकार चुने न कि सरकार अपने मतदाता खुद चुने।पार्टी ने आरोप लगाया कि SIR ने इस सिद्धांत को कमजोर किया है। साथ ही यह भी कहा कि ज्ञानेंद्र कुमार ने वह भरोसा खो दिया है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जरूरी होता है। MLC चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट MLC चुनावों के रिजल्ट पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा ‘4 बड़े राज्यों- उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। चुनाव बैलेट पेपर से हुए। अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं।’दरअसल पहले इन 28 सीटों में से कांग्रेस के पास 4 सीटें थीं। पार्टी इन चुनावों में सिर्फ नागपुर की सीट जीत पाई है। इन 28 में से 16 सीटें पर NDA को जीत मिली है। राहुल बोले- टाटा ग्रुप को बर्बाद किया जा रहा राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि टाटा ग्रुप को क्रिमिनल तरीके से बर्बाद किया जा रहा है। कोई भी बिजनेस लीडर एक शब्द भी कहने की हिम्मत नहीं कर रहा है।उन्होंने X पर लिखा- इंडियन बिजनेस सरकार का खिलौना नहीं है। हम इन अपराधों का इंसाफ करेंगे।इसके जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल अविश्वास फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट डकैती जैसा बताया सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली साइबर ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार दिया। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यह सामान्य जबरन वसूली से अधिक गंभीर अपराध है। वीडियो कॉल से खासकर बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है।ऐसे बेरहम अपराधियों से बेहद सख्ती से निपटना चाहिए। कोर्ट ने यहां तक कहा कि कानून में मुकदमे से पहले दंडित करने की गुंजाइश है तो उसका भी इस्तेमाल होना चाहिए। गोवा के वास्को बाजार में आग गोवा के वास्को शहर के एक बाजार में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग में 150 से ज्यादा दुकानें और उनमें रखा सामान जल गया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। चक्रवात अर्नब से आंध्र-ओडिशा में 5 मौतें बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। चक्रवात का असर दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार उत्तर प्रदेश सहित 15 राज्यों में कल रात से बारिश का दौर शुरू हो गया है। यह अगले दो दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। दोनों गठबंधन बहुमत से दूर इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9% वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है।वहीं अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं। सरकार बनाने के लिए संसद की 120 सीटों में से कम से कम 61 सीटें जरूरी हैं। ऐसे में अरब पार्टियां किंगमेकर बन सकती हैं।