Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
29-Oct-2026

जबलपुर के गोल बाजार स्थित विद्याश्री ग्राफिक्स में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम का दमकल अमला तुरंत हरकत में आया और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जबलपुर: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के तहत चरगवां थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश और अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोटेगांव की ओर से आ रही एक बिना नंबर की सफेद वेन्यू कार से 17 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत और मात्रा बड़ी बताई जा रही है। एडिशनल एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस द्वारा सिद्धबाबा मोड़ के पास नाकेबंदी कर वाहन की चेकिंग की जा रही थी तभी संदिग्ध कार चालक पुलिस को देखकर वाहन तेज भगाकर ले जाने लगा। पीछा करने पर चालक मुख्य मार्ग पर कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर सीटों और डिक्की में गोवा मैकडॉवेल ओल्ड मंक ब्लैक बकार्डी और बटवाइजर बीयर केन सहित कुल 730 पाव 12 बोतल और 24 केन बरामद हुए। पुलिस ने वाहन और शराब जब्त कर फरार चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर: जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत माढ़ोताल स्थित शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय शासकीय आईटीआई और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा।मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने भाग लेकर 12वीं आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण पुरुष व महिला अभ्यर्थियों का अलग-अलग पदों के लिए साक्षात्कार व चयन प्रक्रिया संपन्न की। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं के शैक्षणिक व आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें अवसर प्रदान किए गए। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार युवा संगम पहल के जरिए जिले के बेरोजगार युवाओं को सीधे निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। जबलपुर: आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मिलावटखोरी और अनियमितताओं के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में विजय नगर स्थित प्रसिद्ध अमृत भंडार में प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण कर जांच कार्रवाई की। अधारताल एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में तहसीलदार रंजना यादव और खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी की टीम ने प्रतिष्ठान पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांचने के लिए कई नमूने एकत्र कर लैब भेजे गए। इसके साथ ही दुकान में इस्तेमाल किए जा रहे कमर्शियल सिलेंडरों की गहनता से पड़ताल की गई जहां घरेलू सिलेंडरों से अवैध रीफिलिंग किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले में संबंधित गैस एजेंसी के कर्मचारियों को बुलाकर प्रतिष्ठान की मासिक सिलेंडर खपत का सत्यापन कराया जा रहा है जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।