Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Oct-2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का आरोपी MP से गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर क्राइम ब्रांच ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई कर हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रांजल ठाकरान (22) को हिरासत में लिया। उस पर फायरिंग की साजिश में शामिल होने और हथियार सप्लाई करने का आरोप है। हालांकि मामले में उसकी भूमिका को लेकर पुलिस ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है। सीएम बोले-पद को जिम्मेदारी से निभाना श्रीकृष्ण से सीखें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शासन में मिले पद को जिम्मेदारी से निभाना और वचन देने के बाद उसे पूरा करना भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सीखने योग्य संदेश हैं। श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया और महाभारत के युद्ध में पांडवों का साथ दिया लेकिन खुद सत्ता नहीं संभाली। उन्होंने योग्य व्यक्ति को राजसिंहासन सौंपा। लोकतंत्र के सबसे बड़े नायक भगवान श्रीकृष्ण ही हैं। उनके जीवन से जिम्मेदारी वचनबद्धता और मित्रता के आदर्श सीखने की जरूरत है। नर्मदा-माही परियोजना से 260 गांवों में होगी सिंचाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सरदारपुर में 2387 करोड़ रुपए की नर्मदा-माही लिंक सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। परियोजना से धार और झाबुआ जिले के 260 गांवों की 57 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन की सिंचाई हो सकेगी। इससे करीब 70 हजार किसानों को लाभ मिलने का अनुमान है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16.70 लाख किसान आवेदनों के लिए 317.84 करोड़ रुपए की राशि भी सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की।कार्यक्रम में करीब 188 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया। भागवत जबलपुर में शिक्षकों से किया संवाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर हैं। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।प्रवास के पहले दिन शनिवार को डॉ. भागवत ने जबलपुर महानगर में निवासरत मुख्य शिक्षक और उनसे ऊपर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। यूपी कांग्रेस के वॉर रूम के चेयरपर्सन बने सचिन यादव उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने वॉर रूम के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता और विधायक सचिन यादव को सौंपी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी कर उनकी नियुक्ति की जानकारी दी। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जिंदा लोगों को मृत बताकर FD से निकाले डेढ़ करोड़ बैतूल पुलिस ने शनिवार को बैंकिंग फ्रॉड के एक बड़े मामले का खुलासा किया। आरोपियों ने कई जिंदा व्यक्तियों को कागजों में मृत बताकर उसकी FD से डेढ़ करोड़ रुपए निकाल लिए। मामले में पुलिस ने बैतूल जिले के मोरखा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के असिस्टेंट मैनेजर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। नेशनल हेराल्ड की जमीन पर बेदखली का केस खारिज भोपाल में नेशनल हेराल्ड की जमीन से बेदखली के मामले में जिला कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) का केस खारिज कर दिया।BDA ने जमीन के कथित दुरुपयोग के आधार पर आवंटन निरस्त कर बेदखली के लिए सिविल केस दायर किया था। सुनवाई पूरी होने के बाद शनिवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।नेशनल हेराल्ड की प्रकाशन कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को वर्ष 1981 में एमपी नगर स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स में 1.14 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन-ग्वालियर ने क्रिकेट मैच जीता शिवपुरी के सांदीपनी स्कूल और श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में 70वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लीग मुकाबले खेले गए। इसमें 19 वर्षीय बालक-बालिका नेटबॉल और 17 वर्षीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच हुए। क्रिकेट में उज्जैन और ग्वालियर की टीमों ने जीत दर्ज की। वहीं नेटबॉल के बालक और बालिका वर्ग में भी कई मुकाबले हुए।