Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Oct-2026

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज हरिद्वार से आए बहुजन समाज पार्टी में कार्य कर चुके नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नत्थूराम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली है। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ. नत्थूराम ने अपने 167 समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन की है जिनमें कई जिला अध्यक्ष और प्रदेश स्तर के नेता शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि यह इस बात का संकेत है कि समाज के गरीब तबके को भी एहसास हो रहा है कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की गति को आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा गरीबों की चिंता करने वाली सरकार है इसलिए सबको मिलकर तीसरी बार उत्तराखंड में भाजपा सरकार रिपीट करनी है इसी भाव के साथ सबका आगमन हुआ है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में बसपा के साथ साथ अन्य और संगठनों के लोग भी भाजपा से जुड़ेंगे। देश को नशामुक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखंड सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओएनजीसी चौक पर आयोजित ड्रग्स फ्री उत्तराखंड कार्यक्रम में शिरकत की इस दौरान उन्होंने मैराथन में दौड़ लगाकर युवाओं को प्रदेशवासियों को बड़ा संदेश देने का काम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खास तौर पर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मैराथन और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए समाज को नशे के खिलाफ एकजुट करने की पहल की जा रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ आज सीबीआई कोर्ट पहुचे इस बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सुरेश राठौड़ ने कहा कि वह सीबीआई की हर आज्ञा का पालन करेंगे और नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हैं। सुरेश राठौड़ ने स्पष्ट किया कि वह जांच एजेंसी के निर्देशों का पालन करेंगे। देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में 25 अक्टूबर से पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव में करीब 60 देशों से अधिक देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। साहित्य कला और संस्कृति से जुड़े 32 वैचारिक सत्र और चार सांस्कृतिक संध्याएं आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में निदेशक विदुषी निशंक ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य साहित्य और भारतीय भाषाओं को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देना है। महोत्सव में पुस्तक मेला कला प्रदर्शनी और गढ़वाली कुमाऊंनी व जौनसारी भाषाओं का कवि सम्मेलन भी होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन करेंगे जबकि समापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में होगा। उत्तराखंड की सियासत में एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। मामला चकराता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में एक स्थानीय निवासी बालकराम के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने दबाव बनाने और धमकी देने की बातें सामने आई हैं। आरोप है कि बालकराम पर अपनी बेटियों को कांग्रेस के समर्थन में लाने का दबाव बनाया गया। बताया जा रहा है कि विवाद उनकी बेटियों के डिग्री कॉलेज में चुनाव लड़ने को लेकर शुरू हुआ। हालांकि वायरल ऑडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है वहीं इस मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और विधायक प्रीतम सिंह पर निशाना साधा है। भाजपा नेत्री मधु चौहान ने कांग्रेस के महिला सम्मान से जुड़े दावों पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उत्तराखंड कांग्रेस की अल्मोड़ा से शुरू हुई न्याय यात्रा ऊधम सिंह नगर जिले पहुंची। किच्छा में विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। टैक्सी स्टैंड पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी शैलजा ने भाजपा पर वोट चोरी और जनविरोधी नीतियों को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। नुक्कड़ सभा के बाद न्याय यात्रा सितारगंज नानकमत्ता और खटीमा के लिए रवाना हो गई।