Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Oct-2026

इंदौर बनेगा मध्य प्रदेश का सेमीकंडक्टर हब ₹5800 करोड़ के निवेश आर्थिक राजधानी इंदौर में आयोजित मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 ने प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक नया इतिहास रच दिया है. ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस दो दिवसीय महाकुंभ के दौरान प्रदेश में लगभग 5 हजार 800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनसे 10 हजार से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे. इस समिट में जापान दक्षिण कोरिया ताइवान और स्वीडन समेत देश-विदेश के 1 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया जो वैश्विक स्तर पर मध्यप्रदेश की बढ़ती साख को दर्शाता है.समारोह के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है. कभी असंभव लगने वाले लक्ष्य आज वास्तविकता बन रहे हैं. मुख्यमंत्री ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार फाइलों के स्थान पर फैसलों और समस्याओं के स्थान पर समाधान की नीति पर काम कर रही है. उज्जैन के अधिकारी ने खाया मगरमच्छ लिखा- पहली बार चखा उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर का पत्नी के साथ मगरमच्छ का मांस खाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है। इसके कैप्शन में अंग्रेजी में लिखा है- ‘Trying crocodile for the first time in Thailand’ यानी थाईलैंड में पहली बार मगरमच्छ का मांस चखा।राठौर नगर निगम के जोन क्रमांक 1 2 और 3 में भवन अधिकारी हैं। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के मुताबिक उन्होंने विदेश यात्रा के लिए अनुमति नहीं ली थी। इस मामले में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। भागवत 3 दिन जबलपुर में आज कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस दौरान दायित्ववान कार्यकर्ताओं महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों और संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ संवाद और बैठक करेंगे। आने वाले समय में जलसंकट की स्थिति बनेगी इंदौर में आने वाले समय में जलसंकट की स्थिति है। इसलिए लोगों को अभी से मानसिक रूप से तैयार करना होगा। यह बात शुक्रवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहीं। वे कुशवाह नगर चौराहे पर आयोजित कुशवाह नगर मेन रोड निर्माण काम और अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नर्मदा लाइन काम के शुभारंभ मौके पर आयोजित प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे। भोपाल मास्टर प्लान-5000 आपत्ति छंटनी में लगेंगे 15 दिन भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट के विरोध में अब तक 5 हजार से ज्यादा आपत्तियां आ चुकी हैं। इनकी छंटनी में ही करीब 15 दिन लगेंगे। इसके बाद सुनवाई का शेड्यूल जारी होगा। बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में बदलाव अवैध निर्माण और चौड़ी सड़क के विरोध में सबसे ज्यादा आपत्तियां मिली हैं। आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन दावे-आपत्ति दर्ज किए जा सकेंगे।