Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
26-Oct-2026

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के और सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यमों से जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और विपक्ष के झूठे एजेंडे का जवाब देना है। ​मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज तकनीक का युग है और डिजिटल मीडिया योद्धाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है। भाजपा महामंत्री राहुल कोठारी ने बताया कि पार्टी योजनाओं को जमीन तक ले जाने और विपक्ष के दुष्प्रचार का डटकर मुकाबला करने के लिए सोशल मीडिया विभाग को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।