Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Oct-2026

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस की न्याय यात्रा जारी है। 22 अक्टूबर से शुरू हुई इस यात्रा के जरिए कांग्रेस प्रदेशभर में सरकार को घेरने में जुटी है। इसी कड़ी में देहरादून की कैंट विधानसभा में न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित रुद्रप्रयाग शहर को जल्द ही यातायात जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यहां अलकनंदा नदी पर बने पुल और सुरंग के जरिए केदारनाथ और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों को सीधे जोड़ने की तैयारी पूरी हो चुकी है। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना पर ट्रायल के आधार पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परियोजना का निरीक्षण किया और जल्द ही इसके विधिवत लोकार्पण की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगम लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया जहां पुस्तक दान अभियान के जरिए ज्ञान का नया संसार तैयार किया जा रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी नामों का दावा करने वाली उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। ​प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुजाता पॉल और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नार्को टेस्ट की सुनवाई से ठीक पहले उर्मिला की गिरफ्तारी भाजपा नेताओं और कथित वीआईपी को बचाने की साजिश है। कांग्रेस ने पूरे मामले में वीआईपी एंगल और सोशल मीडिया से बयान हटवाने के दबाव की निष्पक्ष जांच की मांग की। सरोवर नगरी व उसके आसपास आजकल गुनगुनी धूप के चलते सैलानियों का जमकर जमावड़ा लगा हुआ है। जबकि सुबह शाम काफी ठंड हो रही है। नैनी झील में सैलानी नोकाविहार का लुफ्त उठा रहे हैं तो वही तरह तरह की ड्र्स आदि पहनकर फ़ोटो खिंचवा रहे हैं साथ ही अपने मोबाइल फोन पर नैनीताल व उसके आसपास वादियों को कैद कर रहे हैं। सुबह से ही सैलानियों का तांता लगा हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते रोजमर्रा के कार्य करने वाले लोगों दुकानदारों के चेहरे पर रौनक नजर आ रही है। वही सैलानियों के आने से कार पार्किंग व होटल गेस्ट हाउस होम स्टे वालों के साथ साथ पर्यटक स्थलों पर दुकान खोले लोगों को भी बड़ी राहत मिल रही है उत्तराखंड की देवभूमि और यहां के लोगों को लेकर दिए गए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के कथित ‘घुसपैठिया’ बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। रुड़की पहुंचे श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उत्तराखंड की धार्मिक और सैन्य परंपरा का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की। इतना ही नहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जिक्र करते हुए भी सवाल उठाए और कांग्रेस तथा राहुल गांधी की चुप्पी पर निशाना साधा। उत्तराखंड की सियासत में अब ‘घुसपैठिया’ बयान को लेकर बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। रुड़की पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि उत्तराखंड कोई सामान्य भूमि नहीं बल्कि देवभूमि है। इसी धरती पर मां गंगा का उद्गम होता है चारों धाम विराजमान हैं और उत्तराखंड के वीर जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों कोकि घुसपैठिया कहना बेहद शर्मनाक है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के वनचरित्र को समाज के सामने रखा और रामायण के माध्यम से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के साथ 500 वर्षों की प्रतीक्षा पूरी हुई है। साथ ही अयोध्या के हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा जाना भी उनके सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। सीएम ने सफाई कर्मचारियों की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि सरकार उनके सम्मान और सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर करारा पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड के लोगों को लेकर टिप्पणी करते हुए उन्हें सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया था। अखिलेश यादव के इसी बयान पर सीएम धामी ने कड़ा ऐतराज जताया है। मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर करारा निशाना साधते हुए कहा उत्तराखंड सिर्फ देवभूमि नहीं बल्कि वीरभूमि भी है। उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना प्रदेश की अस्मिता स्वाभिमान और बलिदान का अपमान है। सीएम धामी ने अखिलेश यादव को उनके पिता और उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर खटीमा मसूरी और मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में पुलिस की गोलियां चली थीं जिसे उत्तराखंड के लोग आज भी भूले नहीं हैं। सीएम धामी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या कांग्रेस अखिलेश यादव के इस बयान से सहमत है क्योंकि दोनों दल गठबंधन में हैं। अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी के पलटवार के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है।