Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Oct-2026

एंकर ​भोपाल। राजधानी भोपाल में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का जोरदार घेराव किया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ आयोजित किया गया था। ​रेडक्रॉस अस्पताल के पास स्थित शिवाजी नगर चौराहे से भाजपा नेताओं ने पैदल मार्च शुरू किया। इस दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने लगे और पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए। भीड़ को नियंत्रित करने और आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्यविधायक रामेश्वर शर्मा भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।