Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Oct-2026

त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने आम नागरिकों और अभिभावकों से सुरक्षा के हित में विशेष अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जबलपुर जिले में दीपावली एवं अन्य उत्सवों के दौरान कार्बाइड गन की बिक्री वितरण भंडारण और प्रदर्शन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। एसपी ने नागरिकों को आगाह किया है कि यह कोई सामान्य खिलौना नहीं है बल्कि एक अत्यंत खतरनाक और ज्वलनशील उपकरण है जो गंभीर दुर्घटनाओं और शारीरिक क्षति का कारण बन सकता है। पुलिस के अनुसार कैल्शियम कार्बाइड और पानी के रासायनिक मिश्रण से बनने वाली एसीटिलीन गैस तेज धमाका करती है जिससे आंख चेहरे और शरीर के अंगों को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है। जिला प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के तहत यह प्रतिबंधात्मक आदेश पूरे जिले में लागू किया गया है। नियम उल्लंघन निर्माण बिक्री या प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर गंदी बस्ती में रविवार रात मंदिर में आयोजित भंडारे व धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मामूली बात पर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तेज रफ्तार बाइक चलाने पर मिली हिदायत से नाराज युवकों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में पारस यादव रवि गोटिया और रागिनी गोटिया समेत करीब आठ लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर में चल रहे भंडारे के दौरान कुछ युवक तेज गति से बाइक से निकले थे। स्थानीय लोगों द्वारा वाहन धीरे चलाने की सलाह देने पर आरोपी समीर वंशकार अपने साथियों के साथ हथियार लेकर पहुंचा और अंधाधुंध मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर चाकू से हमला किया गया। सूचना पर पहुंची रांझी पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो संदेहियों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मानदेय वर्षों से लंबित राशि और भूमि मालगुजारी के अधिकारों समेत अपनी विभिन्न सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद कोटवार कर्मचारी संघ ने शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संघ द्वारा कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेशभर के कोटवार अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय संगठन के निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर टेंट लगाकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन करने और कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने की रूपरेखा तैयार की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के हजारों कोटवार आगामी 31 तारीख से भोपाल में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ करेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष सहित संघ के अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोरखपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर मांडवा बस्ती में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर लोहे का सामान और बैनर-पोस्टर चढ़ाते समय पाइप पास ही गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टच हो गया जिससे फैले तेज करंट की चपेट में आने से मां सीता राजपूत और उनके बेटे किशन राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही सीएसपी एमडी नागोतिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस हादसे की खबर मिलते ही संभागायुक्त धनंजय सिंह और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा तत्काल नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल बालक का हालचाल जाना और डॉक्टरों को उसके समुचित उपचार के निर्देश दिए। रांझी थाना क्षेत्र के मरघटाई गार्डन में मोबाइल न देने पर युवक प्रमोद सेन पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को रांझी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रार्थी वीरेंद्र सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 10:30 बजे उनका बेटा प्रमोद अपने दोस्तों के साथ बैठा था तभी आरोपी प्रकाश चौधरी ने मोबाइल मांगा और मना करने पर अपने बड़े पिता के साथ मिलकर रॉड व डंडों से सिर जबड़े और कमर पर गंभीर हमला कर दिया। रांझी थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्वनाथ उर्फ विष्णु चौधरी और ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश चौधरी दोनों निवासी रविदास नगर रांझी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में रांझी थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तालिब शाह चौक पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगन सिद्दीकी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल मंगन सिद्दीकी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मंगन सिद्दीकी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार और नशीले इंजेक्शनों की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे थे जिसके चलते उनसे रंजिश रखी जा रही थी। पीड़ित मंगन सिद्दीकी ने बताया कि जब वे अपनी चाची की दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी कर उनसे बातचीत कर रहे थे तभी वसीम डांगर के बेटे उसके भांजे और अजमेरी के बेटे ने जान से मारने की नीयत से अचानक हमला कर दिया। पेट पर चाकू का वार होते देख उन्होंने जब बचाव किया तो हमलावरों के चाकू उनके दोनों पैरों में जा लगे। पीड़ित का आरोप है कि जेल में बंद वसीम डांगर का बेटा उन्हें पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।