Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
26-Oct-2026

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत चार घायल सोहन वाल्मिक के समर्थन में लामबंद हुए विधायक एफआईआर निरस्त नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन डी मार्ट रिलायंस और विशाल मेगा मार्ट की जांच खाद्य पदार्थों के सैंपल जब्त तलवारबाजी में छिंदवाड़ा की बेटियों ने मारी बाजी जीते 10 पदक कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती 1 हर्रई थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में संजय उईके की मौत हुई है वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। 2 चांदामेटा में दशहरा आयोजन को लेकर विधायक सोहन बाल्मीकि के खिलाफ दर्ज एफआईआर का मामला तूल पकड़ने लगा है। उनके समर्थन में उतरे विधायकों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर एफआईआर निरस्त करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में यह कार्रवाई की गई तथा विवाद में संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर 28 तारीख से परासिया जुन्नारदेव नरसिंहपुर पांढुर्णा चौरई और सौंसर सहित विभिन्न क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मामले को भोपाल विधानसभा और न्यायालय तक ले जाने की बात भी कही गई। 3 दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीमों ने मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। छिंदवाड़ा शहर में रिलायंस रिटेल मार्ट डी मार्ट और विशाल मेगा मार्ट का औचक निरीक्षण कर 15 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। वहीं परासिया में होटल और मिठाई दुकानों की जांच कर 7 चौरई हर्रई और उमरेठ में 9 तथा जामई और तामिया में 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इस तरह कुल 42 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। परासिया में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 4 भोपाल में 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित शालेय राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित कुल 10 पदक जीते। उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव की 12 छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं कक्षा 12वीं की छात्रा प्रिंसी बन्देवार का एसजीएफआई राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 5 राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने महर्षि वाल्मीकि के छायाचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन उनके साहित्यिक योगदान और भारतीय संस्कृति में उनके महत्वपूर्ण स्थान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें आदिकवि के रूप में जाना जाता है। महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह का विमोचन 6 मध्य प्रदेश आंचलिक साहित्यकार परिषद की मासिक काव्य गोष्ठी अक्षत स्मृति साहित्य वाटिका (अक्षत उपवन) सिविल लाइंस में आयोजित हुई। इस दौरान महापौर विक्रम अहाके ने जवाहर नवोदय विद्यालय बरगी जबलपुर के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन किया। महापौर ने कहा कि साहित्य समाज की बेहतरी के लिए संवेदनशील चिंतन का माध्यम है हर हर महादेव सेवा समिति के लकी ड्रॉ में अनिल ने जीता प्रथम पुरस्कार 7 हर हर महादेव सेवा समिति द्वारा आयोजित चौथे वर्ष के लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा की गई। यातायात थाने के सामने आयोजित लकी ड्रॉ में सुकलूडाना निवासी अनिल ने प्रथम पुरस्कार जीता। नीरज को 43 इंच की एलईडी टीवी राजश्री को डबल डोर रेफ्रिजरेटर उमाकांत को एयर कूलर और पंकज को ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन पुरस्कार में मिली। 43 साल से मां शारदा की आराधना प्रतिमाएं दान कर शिक्षा को बढ़ावा 8 विवेकानंद कॉलोनी की शारदा उत्सव समिति पिछले 43 वर्षों से श्री शिव गजानन मंदिर में मां शारदा की स्थापना कर पांच दिवसीय उत्सव मनाती आ रही है। इस दौरान भजन-कीर्तन आरती गरबा और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समिति की अनूठी परंपरा के तहत मां शारदा की प्रतिमाओं का विसर्जन करने के बजाय उन्हें शिक्षण संस्थानों को दान किया जाता है शरद पूर्णिमा पर साईं मंदिर में दुग्ध प्रसाद वितरित 9 विवेकानंद कॉलोनी स्थित शिर्डी साईं मंदिर में सच्चिदानंद सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान साईं बाबा का अभिषेक पूजन और आरती की गई। रात्रि 12 बजे चंद्रमा की धवल किरणों के बीच तैयार दुग्ध प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।