Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Oct-2026

जज पिता पर केस दर्ज करने हाईकोर्ट की मंजूरी केरल हाईकोर्ट ने 17 साल के बेटे की कार से दुकानदार की मौत के मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और मर्सिडीज के मालिक पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की परमिशन दे दी है। हाईकोर्ट ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199ए के तहत मामला दर्ज करने की अनुमति दी है और मामले में रिपोर्ट भी मांगी है।हादसे में 55 साल के दुकानदार जयबालकृष्णन की मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर नाबालिग को जमानत दे दी। विरोध के बाद गैर-इरादतन हत्या की धारा जोड़ी गई और उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। हालांकि बोर्ड ने उसे फिर जमानत दे दी। लॉरेंस साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट गैंगस्टर लॉरेंस को हाल ही में अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी 200 खोली ब्लॉक में शिफ्ट किया गया है। इस ब्लॉक में 2008 सीरियल ब्लास्ट के आतंकियों समेत गंभीर अपराधों के दोषियों को रखा गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार लॉरेंस को अलग रखने और कैदियों की एक-दूसरे की सेल में आवाजाही रोकने के लिए ब्लॉक को चार हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से में 50 कैदी हैं। लॉरेंस की सेल करीब 7.5x11 फीट का है। लॉरेंस इस जेल में 10 मई 2023 से बंद है। चक्रवात अर्नब आंध्र के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान अर्नब के खतरे को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है। तटीय इलाकों में बसे गांवों को खाली करने के निर्देश हैं। बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है।तूफान के बुधवार को आंध्र के तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान 140kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। इन्हें पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। रात भर सर्च ऑपरेशन दौरान 4 फरार कैदियों को गिरफ्तार किया गया है। साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदारी के मुताबिक सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे। जेल कर्मचारियों को रात में एक कैदी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। जब कर्मचारी सेल में पहुंचे तो कैदियों ने उन पर हमला कर दिया और फरार हो गए। चार राज्यों की 28 MLC सीटों के नतीजे आज उत्तर प्रदेश बिहार महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद यानी MLC सीटों के आज नतीजे आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ था। इजराइल में प्रधानमंत्री पद के लिए वोटिंग शुरू इजराइल में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस बार नेतन्याहू के बजाय पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार हैं।छह में से चार ओपिनियन पोल में आइजनकोट के गठबंधन को ज्यादा सीटें दी गई हैं। वहीं नेतन्याहू के गठबंधन को एक पोल में बढ़त और एक पोल में बहुमत मिला है।