Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
24-Oct-2026

भोपाल। राजधानी भोपाल के सेलेस्टियल पार्क में ‘Threads of Madhya’ फैशन शो का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक भारतीय वस्त्र कला हैंडलूम और आधुनिक फैशन का आकर्षक संगम देखने को मिला। रैंप पर मॉडलों ने विभिन्न परिधानों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पहनावे की खूबसूरती को प्रदर्शित किया। विशेष रूप से राजस्थानी पोशाकों और पारंपरिक वस्त्रों की प्रस्तुति आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। आयोजन में श्रम दान द्वारा प्रस्तुत विशेष हैंडलूम राउंड ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस राउंड के माध्यम से पारंपरिक भारतीय वस्त्र कला और सांस्कृतिक विरासत को फैशन के आधुनिक स्वरूप के साथ प्रस्तुत किया गया। आयोजन में फैशन के साथ भारतीय परंपराओं और हस्तकरघा से जुड़े वस्त्रों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक सीमा विश्वकर्मा डॉ. चांदनी भारती और खुशबू जैन रहीं। आयोजक खुशबू जैन ने बताया कि ‘Threads of Madhya’ फैशन शो का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन को एक मंच पर लाने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। फैशन संस्कृति और प्रतिभा सम्मान के समन्वय के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने पारंपरिक भारतीय परिधानों और आधुनिक फैशन के बीच एक सुंदर सेतु प्रस्तुत किया। फैशन शो की तैयारियों के तहत 22 अक्टूबर से मॉडलों के लिए विशेष ग्रूमिंग सेशन आयोजित किए गए थे। इन सत्रों में प्रतिभागियों को रैंप वॉक स्टेज प्रेजेंटेशन और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी नील सिंह और रूफी खान ने संभाली।