Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
24-Oct-2026

क्या हो अगर आप मां की पुरानी सोने की झुमकी नई बनवाने ज्वैलर के पास ले जाएं और गलने के बाद वो सिर्फ तांबा बनकर निकले? ​भोपाल के रोशनपुरा स्थित आनंद ज्वैलर्स में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक झुमकी की मशीन जांच में 89% सोना निकला था लेकिन गलाने के बाद सोने की मात्रा अचानक गिरकर सिर्फ 7% रह गई! ​जब मैनेजर देवेश तिवारी से इस बड़े झोल पर सवाल पूछा गया तो वे भी चुप्पी साध गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अब सवाल यह है कि आखिर 89% सोना पलभर में कहां गायब हो गया?