Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
23-Oct-2026

अप्रैल-मई 2027 में हो सकते हैं पंचायत चुनाव मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव अप्रैल-मई 2027 में हो सकते हैं। डॉ. मोहन यादव सरकार प्रदेश की करीब 23 हजार पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने से एक-दो महीने पहले चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। चुनाव से पहले पंचायत राज व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी भी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि ग्राम सभा के अधिकार पंचायत समितियों को दिए जाएंगे। सरकार नवंबर तक नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। इसके अलावा पंचायतों को नगरपालिका की तरह टैक्स लगाने का अधिकार देने की दिशा में भी काम हो रहा है। बाजार में ₹60 हजार का टैंकरMLA फंड से ₹2.5 लाख नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय दुबे द्वारा विभागीय बैठक में कचरा गाड़ी और अन्य खरीदी में दरों की विसंगतियों को स्वीकार किए जाने के बाद मामला सियासी तूल पकड़ रहा है।मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ACS के बयान पर सवाल उठाते हुए सरकारी सिस्टम और शेड्यूल ऑफ रेट्स (SOR) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने SOR की दरें बढ़ाकर भ्रष्टाचार की व्यवस्था बना रखी है। भोपाल में कितने वैध-अवैध होर्डिंग्स जिलाध्यक्ष ने पूछा सवाल भोपाल के बीजेपी जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने नगर निगम में एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) मेंबर होने के नाते वैध-अवैध होर्डिंग्स की जानकारी मांगी है। शनिवार को होने वाली नगर निगम परिषद की मीटिंग में यह जानकारी पटल पर रखी जाएगी और एमआईसी मेंबर जगदीश यादव इसका जवाब देंगे।आईएसबीटी स्थित मीटिंग हॉल में होने वाली निगम की बैठक में कुल 13 प्रश्न पूछे जाएंगे। भोपाल में राष्ट्रीय मत्स्य सम्मेलन में सीएम का ऐलान मध्य प्रदेश में अब मत्स्य पालन महज पारंपरिक व्यवसाय नहीं रहेगा बल्कि इसे पूर्ण उद्योग का दर्जा देकर राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बनाया जाएगा। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया कि राज्य में फिशरीज सेक्टर को फूड प्रोसेसिंग और MSME से जोड़कर वे सभी छूट और इंसेंटिव दिए जाएंगे जो अन्य बड़े उद्योगों को मिलते हैं। कार्यक्रम में ‘मध्य प्रदेश मत्स्य निवेश एवं निर्यात मार्गदर्शिका’ का सिंगल क्लिक से विमोचन किया गया। इसका उद्देश्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर निजी निवेश और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना है। भोपाल के मास्टर प्लान-2047 से किसान और व्यापारी नाराज भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान शाहपुरा स्थित टीएनसीपी दफ्तर पहुंचे। भारतीय किसान संघ के बैनर तले पहुंचे किसानों ने उपसंचालक हरिओम महेश्वरी को आपत्तियां सौंपीं। किसानों ने कृषि भूमि के भू-उपयोग में बदलाव बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में निर्माण और सरपंचों को बैठकों में नहीं बुलाने पर सवाल उठाए। 7 दिन से आंधी-बारिश 5 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसका असर 2 से 3 दिन बाद प्रदेश में दिख सकता है। फिलहाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आंधी-बारिश हो रही है। गुरुवार को इंदौर धार समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में दिनभर तेज धूप रही जबकि शाम को बादल छा गए।